अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय-कॉफी या बिस्किट के साथ करते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सुबह खाली पेट चाय-कॉफी नहीं बल्कि आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट से करना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए विस्तार से बताते हैं कि सुबह उठकर खाली पेट सबसे पहले क्या और कैसे खाना चाहिए।

ड्राई फ्रूट्स

दिन की शुरुआत ड्राई फ्रूट्स के साथ करनी चाहिए। सुबह खाली पेट नट्स जैसे बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट खा लें। यह शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। बस, एक चीज का जरूर ध्यान रखें कि इसे आप इन्हें भिगोकर खाएं। खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे जो लोग वेट लॉस का सोच रहे हैं उनके लिए ड्राई फ्रूट्स खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे उनको बार-बार भूख नहीं लगेगी।

सब्जियों का जूस

वेजिटेबल जूस भी खाली पेट पीना फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर-मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं साथ ही साथ पाचन तंत्र भी अच्छा होता है।

नट्स बटर

आप खाली पेट नट्स, बटर और मूंगफली, काजू, बादाम और बटर खा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं। साथ में अगर कब्ज की समस्या है तो इससे भी आपको राहत मिल जाती है। इसके अलावा आप अपने ब्रेकफास्ट में कोकोनट ऑयल और घी खाते हैं तो इससे शरीर में इंसुलिन भी मेंटेन रहता है जिसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

गर्म पानी

गुनगुना पानी पीकर भी अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, इससे पाचन तंत्र में सुधार होता है। खाली पेट अगर आप गुनगुना पानी पिएंगे तो इससे एसिडिटी की समस्या और दूसरी समस्याओं से निजात मिल जाएगी।

काढ़ा

दिन की शुरुआत आप काढ़ा पीकर भी कर सकते हैं, इससे आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे। इसके कारण अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। अगर आपको किसी भी तरह की गंभीर बीमारी है तो आपको एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *