चीनी को हमेशा से ही सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसे खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होता है। चीनी की जगह पर लोग गुड़, शहद, कोकोनट शुगर और ब्राउन शुगर को ज्यादा हेल्दी मानते हैं लेकिन ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सच में चीनी, गुड़ और शहद चीनी के मुकाबले सेहत के लिए कम नुकसानदायक होते हैं। इस भ्रम के चलते लोग ब्राउन शुगर और शहद का सेवन ज्यादा करते हैं जबकि, ऐसा करना भी शरीर के लिए ठीक नहीं होता है। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि सेहत के लिए क्या ज्यादा हेल्दी है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C-SWsVxN7tM/?utm_source=ig_web_copy_link

गुड़, शहद, कोकोनट शुगर और ब्राउन शुगर क्या है ज्यादा हेल्दी?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक लोग अक्सर गुड़, शहद, कोकोनट शुगर और ब्राउन शुगर को चीनी का ऑप्शन मानकर उसका सेवन ज्यादा करते हैं जबकि, ऐसा करना एक गलत आदत है। अगर आपको कोई यह इन्हें हेल्दी विकल्प बताकर भ्रमित करे तो उसकी बात बात बिल्कुल न सुनें। चाहे वह चीनी, कोकोनट शुगर, ब्राउन शुगर या शहद ही क्यों न हो। इन सभी का काम शरीर में पहुंचकर केवल ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाना होता है। इन्हें खाने से भी ब्लड शुगर लेवल उतना ही बढ़ता है जितना कि अन्य चीजों को खाने से बढ़ता है।

डायबिटिक लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत

अगर आप पहले से ही डायबिटिक हैं और ऐसे में चीनी की जगह पर इन विकल्पों को चुन रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। डायबिटिक रोगी अगर इन चीजों का सेवन करते हैं, भले ही आप इसे सीमित मात्रा में ले रहे हैं लेकिन फिर भी आपके ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की आशंका रहती है। आपके द्वारा खाए गए यह सभी चीनी के विकल्प शरीर में पहुंचकर ग्लोकोज बनाते हैं जिससे शुगर की मात्रा बढ़ती है।

चीनी की जगह पर खाएं ये चीजें

यदि आप चीनी की जगह पर कुछ लेना ही चाहते हैं तो इसके लिए नैचुरल शुगर की ओर जाएं। चीनी की बजाय आप खजूर, अंजीर, मुनक्का और अन्य ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *