फिट रहने के लिए लोग बहुत से पापड़ बेलते हैं। सप्लीमेंट्स, विटामिन्स की गोलियां, जिम जाना आदि शुरू कर देते हैं। लेकिन सप्लीमेंट्स, विटामिन्स की बात करें तो इन चीजों का ज्यादा इस्तेमाल आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनके सेवन से आपकी सेहत को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हम जो भी खाते हैं वो शरीर को किसी न किसी तरह से प्रभावित करता ही है। इसलिए ये हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने शरीर को अच्छा भोजन दे रहे हैं या बेकार। संतुलित और पौष्टिक आहार के अलावा भी हमारे किचन में ऐसी बहुत सी आयुर्वेदिक चीजें है, जिनके सेवन से हेल्थ को हेल्दी रखा जा सकता है।

दूध

आयुर्वेद में दूध के फायदों के बारे में भी बताया गया है। गर्म दूध के सेवन से सेहत ठीक रहती है और नींद अच्छी आती है। ठंडे दूध से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

अदरक

ये तो सभी को पता है कि अदरक हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। ये शरीर को इन्फेक्शन से भी बचाता है। इसे पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है।

नींबू

नींबू विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है। हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक आदि कई तत्व पाए जाते हैं।

घी

घी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन-के और ए जैसे कई पोषण तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा ये आंखों और स्किन के लिए भी लाभदायक माना जाता है।

तुलसी

हर घर में तुलसी का पौधा बड़े आराम से मिल जाता है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर है। तुलसी के पत्ते का काढ़ा या चाय हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती है।

लहसुन

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते है और ये गुण आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे से बचाने में मदद कर सकता है। इसे कच्चा या शहद के साथ खाया जा सकता है।

लौंग

अगर आपको पेट की समस्याएं है जैसे कि गैस, एसिडिटी, कीड़ें, कब्ज आदि तो उन्हें दूर करने के लिए लौंग का इस्तेमाल कर सकते है। लौंग वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। लौंग को सर्दी-जुकाम में इस्तेमाल किया जाता है ताकि सेहत ठीक हो जाए। इन सब चीजों के अलावा आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *