नवरात्रि के व्रत में अन्न खाने की मनाही होती है इसलिए ऐसे में कई चीजों को अवॉइड करना पड़ता है। इस दौरान फलों और ड्राई फ्रूटस के अलावा कुट्टू, समा और साबूदाने जैसे मिलेट्स खाएं जाते हैं। इन चीजों के पकवान बनते हैं जो व्रत में खाए जाते हैं जैसे कि कुट्टू की कचौड़ी, पकौड़ी, पूरी, कुट्टू आलू परांठे, समा और साबूदाने की खिचड़ी और साबूदाने की कचौड़ी इनमें से ज्यादातर चीजों को तल कर ही बनाया जाता है लेकिन क्या लगातार नौ दिनों तक इन चीजों का सेवन करना हेल्दी है? क्या व्रत में रोज तला-भूना खाना सेहत के लिए सुरक्षित है? तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए इस बारे में।
क्या नवरात्रि के व्रत में रोज तला-भूना खाना सही है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक लगातार नौ दिनों के व्रत में रोज तला-भूना खाना हेल्दी नहीं है। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है और कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इस दौरान अगर आप हेल्दी फैट्स डाइट में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत के लिए सेफ रहेगा। हेल्दी फैट्स आपके शरीर में एनर्जी बनाए रखेंगे और व्रत के दौरान बॉडी को एक्टिव रखेंगे लेकिन रोज ज्यादा मात्रा में इन चीजों का सेवन करना ठीक नहीं है।

वजन बढ़ना
व्रत की इन तली-भुनी चीजों में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इनके रोज सेवन से आप अंजाने में ही ज्यादा कैलोरी इंटेक करेंगे। इसके कारण आपका बॉडी फैट बढ़ सकता है।
डाइट को बैलेंस्ड रखें
अपने मील में सिर्फ फैट्स शामिल करने की जगह सभी पोषक तत्व एड करें इसमें हेल्दी फैट्स के साथ कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर भी शामिल करें इन चीजों को पर्याप्त मात्रा में लेने से मील बैलेंस्ड रहेगी। मील बैलेंस्ड होने से सेहत को नुकसान नहीं होगा और आपके लिए व्रत करना आसान होगा।
पाचन तंत्र हो सकता है खराब
कई लोग साबूदाने के पापड़, कुट्टू की पकौड़ी और कचोड़ी जैसी चीजें रोज व्रत में खाते हैं लेकिन देरी से पचने के कारण ये चीजें डाइजेस्टिव सिस्टम पर प्रेशर बढ़ा सकती हैं। इनके सेवन से आपको पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

हाइड्रेट रहें
व्रत के दौरान हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। पर्याप्त पानी का सेवन करने और इसके साथ नारियल पानी और जूस भी पिएं। इनसे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी और एनर्जी लेवल बूस्ट होगा।
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ेगा
रोज तली-भूनी चीजों का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इसके कारण आपको थकावट, कमजोरी और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इनके कारण आपको कई बीमारियां एक साथ होने का खतरा हो सकता है।
कई खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल करें
अपनी डाइट में कई तरह के फल, ड्राई फ्रूटस और मिलेट्स शामिल करें। वैराइटी होने से आपको सभी पोषक तत्व मिलेंगे। इनसे आपको बॉडी में न्यूट्रिशन मेंटेन रखने में मदद मिलेगी।

मात्रा का रखें ध्यान
अगर आप तला-भूना खा भी रहे हैं तो मात्रा का ध्यान रखें। किसी भी तले-भूने पकवान जैसे कचोड़ी या पकौड़ी को मील बनाने के जगह साइड डिश की तरह खाएं कोशिश करें कि आप नारियल तेल या ऑलिव ऑयल में पकवान तैयार करें।
