नवरात्रि व्रत के दौरान शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी होता है। व्रत की वजह से कुछ लोगों को कमजोरी होने लगती है तो ऐसे में लोग तरह-तरह के चीजों का सेवन कर लेते हैं लेकिन, इस दौरान मानसिक रूप से फिट रहना भी जरूरी होता है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट के साथ ही मेडिटेशन पर भी जोर देना चाहिए मेडिटेशन करने से आप मेंटली फिट महसूस करेंगे इसलिए अगर आपने भी नवरात्रि के व्रत रखे हैं तो मेडिटेशन जरूर करें। आप सुबह या शाम किसी भी समय मेडिटेशन कर सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपको काफी लाभ मिलेगा। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि नवरात्रि व्रत के दौरान मेडिटेशन करने के फायदे क्या होंगे।

मन रहेगा शांत

नवरात्रि व्रत के दौरान मेडिटेशन करने से मन शांत रहता है। इससे दिमाग शांत और खुश रहता है। व्रत के दौरान आपको बेचैनी का अनुभव होता हैतो मेडिटेशन जरूर करें इससे आपका मन शांत होगा और आपको अंदर से अच्छा लगेगा।

नेचर से जुड़ने का मौका

मेडिटेशन करने से प्रकृति के साथ जुड़ने का मौका मिलता है इसलिए आपको नवरात्रि के दिनों में ध्यान जरूर लगाना चाहिए।

एकाग्रता बढ़ेगी

नवरात्रि व्रत के दौरान मेडिटेशन करने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। एकाग्रता बढ़ाने के लिए आपको रोजाना मेडिटेशन करनी चाहिए। अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हैं तो दिन में एक समय ध्यान जरूर लगाएं। ध्यान लगाने से आपका फोकस एक ही जगह पर रहेगा और आप विचलित नहीं होंगे।

स्ट्रेस होगा दूर

स्ट्रेस या चिंता होना एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग किसी-न-किसी वजह से चिंता में रहते हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान चिंता और स्ट्रेस बढ़ सकता है ऐसे में ध्यान लगाना फायदेमंद होगा। ध्यान लगाने से मन शांत होता है और स्ट्रेस कम होगा।

क्या सभी लोग नवरात्रि व्रत के दौरान मेडिटेशन कर सकते हैं?

नवरात्रि व्रत के दौरान सभी लोग मेडिटेशन कर सकते हैं बुजुर्ग, प्रेग्नेंट महिलाएं भी नवरात्रि व्रत के दौरान मेडिटेशन कर सकते हैं। इससे मन शांत होता है इस शांति वाली जगह पर बैठकर किया जाता है, इसलिए मेडिटेशन करना सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

सही तरीके से मेडिटेशन कैसे करें?

. मेडिटेशन करने के लिए कोई शांत वाली जगह चुनें।

. एक योग मैट बिछाएं। इस पर आरामदायक अवस्था में बैठें।

. अब अपनी सांसों पर ध्यान दें।

. आप चाहें तो नवरात्रि से संबंधित मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

. अपने विचारों पर काबू रखें।

. इस तरह से आप 10-15 मिनट की मेडिटेशन कर सकते हैं।

नवरात्रि व्रत में मेडिटेशन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपका दिमाग शांत रहता है एकाग्रता बढ़ती है इसलिए इस दौरान आपको ध्यान भी जरूर लगाना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *