आपने देखा होगा कि नवरात्रों के दिनों में कई लोग व्रत रखते हैं। कुछ लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत करते हैं वहीं इनमें प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल हैं हालांकि, एक्सपर्ट्स यह सलाह देते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को नवरात्रों के समय नौ दिनों तक व्रत नहीं रखना चाहिए। यह बच्चे के पोषण के लिए सही नहीं है। यदि महिला स्वस्थ है और उसे किसी तरह की शारीरिक समस्या नहीं है तो वे भी वह व्रत कर सकती हैं। हां, उन्हें अपने स्वास्थ्य का एक्स्ट्रा ध्यान रखना चाहिए और जरा भी सेहत बिगड़े, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। व्रत के दौरान महिलाओं को डाइट में फलाहार लेना चाहिए और कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को भी संतुलित डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। असल में, व्रत के समय ज्यादातर महिलाएं घी में तली-भुनी चीजें खाती हैं। ऐसे में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। अगर आप पूरा दिन एनर्जेटिक बनी रहना चाहती हैं तो डाइट में ऐसे ड्रिंक्स को शामिल करें, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने और इलेक्ट्रॉलाइट को बैलेंस करने में मदद करे। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए 4 ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स बताते हैं जो आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखेंगी।

नींबू पानी

नवरात्रों के दिनों में अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं अक्सर अपने खानपान का पूरा ध्यान ख्याल नहीं रखती है। यह सही नहीं है गर्भावस्था में हर महिला को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए हालांकि नवरात्रों के दिनों में महिलाएं ज्यादातर फलाहार लेती हैं। इस वजह से अक्सर शरीर में कमजोरी आ जाती है। वहीं यदि अगर आप नींबू पीने पीती हैं तो बॉडी हाइड्रेट होती है और आप खुद को फ्रेश भी फील करती हैं।

खीरे का जूस

नवरात्रों में जो गर्भवती महिलाएं व्रत रखती हैं उन्हें खीरे का जूस पीना चाहिए। खीरे में 95 फीसदी पानी होता है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। यहां तक कि व्रत के दौरान खीरे का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या कब्ज की परेशानी भी दूर हो जाती है। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं जो नवरात्रों में पूरे नौ दिन व्रत कर रही हैं तो खीरे के पानी को अपनी संतुलित डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

नारियल पानी

नारियल पानी हर प्रेग्नेंट महिला के लिए बहुत ही अच्छा ड्रिंक है। नारियल पानी पीने से न सिर्फ बॉडी हाइड्रेटेड रहती है, बल्कि शरीर में एनर्जी का स्तर भी बैलेंस्ड रहता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी बहुत अच्छा है। माना जाता है कि प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीने से महिला की स्किन पर इसका पॉजिटिव असर पड़ता है। बहरहाल, नवरात्रों में इस ड्रिंक को पीने से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट का स्तर भी संतुलित रहता है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म में भी सुधार करता है।

छाछ

नवरात्रों के दिनों में महिलाओं को प्रोटीन के लिए पूरी तरह डेयरी प्रोडक्ट पर निर्भर होना पड़ता है। इन दिनों डाइट में सब्जियों की कमी होती है जिस वजह से शरीर में कमजोरी हो जाती है। वहीं कुछ महिलाएं सादा पानी पीना तक भूल जाती हैं। यदि लंबे समय तक ऐसा किया जाए तो बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है जिससे गर्भवती महिला का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उन्हें चक्कर आना, कमजोरी छाना और सेहत में गिरावट आदि समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, इन दिनों छाछ पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी दूर हो जाती है।

इस बात का रखें ध्यान

प्रेग्नेंट महिलाएं इन ड्रिंक्स को पीकर खुद को हाइड्रेटेड रख सकती हैं लेकिन, यदि किसी को डायबिटीज या किसी अन्य तरह की मेडिकल कंडीशन है तो उन्हें किसी भी ड्रिंक का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से पूछ लेना चाहिए। यदि व्रत के दौरान ब्लड शुगर का स्तर स्थिर नहीं रहता है तो बेहतर होगा कि एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *