आज से शारदीय नवरात्रि शुरु हो चुके हैं। इस दौरान मां के भक्त 9 दिनों तक उपवास रखते हैं। ऐसे में वजन कम करने वाले लोगों के लिए पूरे 9 दिनों का व्रत बेहद फायदेमंद हो सकता है हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके नवरात्रि व्रत के दौरान खाने में अक्सर कैलोरी बढ़ जाती है क्योंकि इसमें आलू, तेल और चीनी जैसी चीजों का इस्तेमाल ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के व्रत के दौरान अपना वजन कम करना या कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि कुछ टिप्स।

तलने की जगह बेक करें

व्रत के खाने से कैलोरी कम करने के लिए आप साबूदाना वड़ा, कुट्टू पूरी या आलू टिक्की को डीप-फ्राई करने की जगह, तेल की खपत कम करने के लिए बेक कर सकते हैं या फिर एयर फ्राई भी कर सकते हैं।

ज्यादा दही और पनीर का सेवन करें

उपवास के दौरान प्रोटीन बढ़ाने के लिए अपने भोजन में कम फैट वाले दही या पनीर को शामिल करें जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखने और कुल कैलोरी सेवन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

स्वस्थ आटे का सेवन करें

नवरात्रि के व्रत के दौरान कैलोरी की मात्रा कम रखने के लिए आप सिंघाड़ा या कुट्टू के आटे की जगह राजगिरा या क्विनोआ का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खाने में हल्का होता है और प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।

आलू के हेल्दी ऑप्शन चुनें

आलू का इस्तेमाल आमतौर पर व्रत के भोजन में किया जाता है लेकिन इसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है और यह कैलोरी से भी भरपूर होता है। इसकी जगह आप कद्दू, कच्चा केला या शकरकंद जैसी सब्जियां इस्तेमाल करें जो ज्यादा पोषक तत्व और कम कैलोरी वाली होती हैं।

जूस की जगह फ्रूट्स खाएं

साबुत फलों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो फलों के रस की तुलना में ज्यादा हेल्दी और कैलोरी में कम होता है।

नवरात्रि के व्रत के दौरान अपने खाने से कैलोरी की मात्रा कम करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं और इसके साथ खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें और पेट को देर तक भरा रखने के लिए आप नट्स और सीड्स भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *