विश्वस्तर पर ही मोटापा एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। मोटापे जिसको ओबेसिटी भी कहते हैं इसके कारण न सिर्फ आपके शरीर की चर्बी बढ़ती है, बल्कि ये कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। आज के समय में लोग अपना मोटापा कम करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ, फिजिकल एक्टिविटी और अन्य तरीकों को भी अपने रूटीन में शामिल करने की कोशिश करते हैं। आयुर्वेद में भी ऐसे कई फूड्स हैं, जिन्हें वजन कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेदिक डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया के अनुसार, रसोई में मिलने वाले कुछ खाद्य पदार्थों का उल्लेख आयुर्वेदिक ग्रंथों में मेदोहर (जिसका अर्थ है वसा जलाना) के रूप में किया गया है। फैट कम करने के साथ-साथ, ये फूड्स हार्मोनल संतुलन, इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने, कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और ट्राइग्लिसराइड्स और यहां तक कि लिपोमा (वसा की गांठ) को कम करने में भी मदद करते हैं।” ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आयुर्वेदिक फूड्स कौन-कौन से हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C-nX2qWPO78/?utm_source=ig_web_copy_link

जौ

जौ अपने स्कार्पिंग एक्शन के लिए जाना जाता है, जो मोटापे को कम करने के लिए आपके शरीर में जमी चर्बी को कम करने या हटाने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ काफी अच्छा ऑप्शन है। यह आपके शरीर को तुरंत पोषण देता है और पाचन, याददाश्त, कामेच्छा और शारीरिक शक्ति में सुधार करते हुए वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मदद करता है। वजन घटाने के लिए जौ का उपयोग सत्तू के रूप में किया जा सकता है।

आंवला

आयुर्वेद के अनुसार आंवला तीनों दोषों यानी वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है और शरीर को पतला करने में मदद करता है। इसके अलावा, डायबिटीज कंट्रोल करने, बालों के झड़ने की समस्या और एसिडिटी के लिए आंवला काफी फायदेमंद है। वजन कम करने वाले व्यक्तियों को अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए। आप रोजाना सुबह खाली पेट या खाना खाने के 1 घंटे बाद शहद के साथ 1 चम्मच आंवले का पाउडर खा सकते हैं।

अदरक

आयुर्वेद के मुताबिक अदरक की तासीर गर्म, ड्राई और चुभने वाली होती है। इसका सेवन भूख और पाचन में सुधार करता है और कफ को संतुलित करने में मदद करता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है। अदरक का सेवन आप हर्बल टी के रूप में या फिर खाने से 1 घंटे पहले या बाद में दिन में एक या दो बार कर सकते हैं, इसे पीने से आपका वजन कम करने में मदद मिलती है।

शहद

आयुर्वेद में शहद सबसे अच्छा फैट बर्नर माना जाता है। यह स्वाद में मीठा होता है, इसकी तासीर गर्म और ड्राई होती है। इसे पचाना काफी आसान है और यह कफ की समस्या कम करने में फायदेमंद है। वजन कम करने के लिए आप शहद का प्रयोग रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू के साथ 1 चम्मच मिलाकर कर सकते हैं।

हल्दी

हल्दी की तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग शरीर के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। इसके सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। इसके अलावा, हल्दी इम्यूनिटी में सुधार करने, कफ को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। हल्दी का सेवन आप सुबह खाली पेट आधा चम्मच शहद या आंवले के साथ कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए इन आयुर्वेदिक फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने के साथ आपको लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान देना पड़ेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *