चिया सीड्स को सुपरफूड के तौर पर जाना जाता है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी डाइट में चिया सीड्स शामिल करने की सलाह देते हैं। वैसे तो चिया सीड्स का सेवन, वेट लॉस के लिए किया जाता है लेकिन, चिया सीड्स वेट गेन करने में भी फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आप दुबले-पतले हैं, तो चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। चिया सीड्स खाने से वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। दरअसल, चिया सीड्स में प्रोटीन ज्यादा होता है, जो मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। ऐसे में यदि आप अंडरवेट हैं तो अपनी डाइट में चिया सीड्स शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप चिया सीड्स कैसे खा सकते हैं।

दही

दही में चिया सीड्स मिलाकर खाना काफी बेहद फायदेमंद रहेगा। यदि आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दही के साथ चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक दही जमाते हुए, उसमें बैरी भी डाल दें। फिर एक बाउल में दही और किशमिश डालें। आप इसमें ऊपर से चिया सीड्स भी डाल सकते हैं। दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने से वेट गेन में काफी मदद मिलती है। आप रोज सुबह या स्नैक्स में इसका सेवन कर सकते हैं।

सलाद के साथ

सलाद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में यदि आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो सलाद के साथ चिया सीड्स मिलाकर खा सकते हैं। आप सलाद में 1-2 चम्मच भिगोए हुए चिया सीड्स मिला सकते हैं।

स्मूदी में मिलाकर

वजन बढ़ाने के लिए आप चिया सीड्स को स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें, इसमें काजू और अंजीर डालें। इन्हें अच्छी तरह ग्राइंड कर लें और फिर चिया सीड्स डालें। वेट गेन के लिए आप रोज इस स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। आप इस स्मूदी को प्री-वर्कआउट या पोस्ट-वर्कआउट ले सकते हैं।

गुलकंद

यदि आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो गुलकंद के साथ चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। गुलकंद और चिया सीड्स को मिलाकर खाने से वेट गेन में मदद मिलेगी। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें, इसमें गुलकंद और चिया सीड्स मिलाएं। फिर आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं, रोजाना गुलकंद और चिया सीड्स ड्रिंक पीने से आपका धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है।

वजन बढ़ाने के लिए चिया सीड्स का सेवन गुलकंद, स्मूदी, दही और सलाद के साथ मिलाकर कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *