सेहतमंद रहने के लिए आपका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। रोजाना एक्सरसाइज और योगा करने से आप कई तरह की समस्याओं से खुद का बचा सकते हैं। योग सदियों से लोगों को मानसिक और शारीरिक सेहत देने में मदद करता है। ऐसे कई योगासन है जो आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। इससे आपका तनाव और स्ट्रेस दूर होता है और आपके दिमाग को आराम मिलता है। दरअसल, काम के प्रेशर और स्ट्रेस के कारण लोगों में मानिसक रूप से कई तरह की समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आप कुछ योगसन के नियमित अभ्यास से ब्रेन के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बना सकते हैं। इन योगासनों से आपकी ब्रेन पावर बढ़ती है और आप किसी भी चीज को तेजी से सीखते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए आप कौन से योगासन कर सकते हैं।

हलासन

यह काफी हद तक विपरीत करणी की तरह होता है। इसमें व्यक्ति पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाता है। इस दौरान आपको अपने हाथों से पीठ को सपोर्ट देना होता है। इसके बाद शरीर को स्थिर करें और इसके बाद पैरों को घुमाते हुए सिर की ओर ले जाएं। इसमें पैरों के पंंजों को जमीन से लगाएं। अब अपने दोनों हाथों को खोलकर जमीन पर फैला लें। शुरुआत में आपको इस आसन को करने में परेशानी होगी। ऐसे में आप इसका अभ्यास करते रहें। हलासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर आपके स्ट्रेस और ब्रेन एक्टिविटी को भी सुधारता है।

विपरीत करणी आसन

इस आसन का अभ्यास करना भी बहुत आसान होता है। आप अपने रोजाना के योगासन में इसको भी शामिल कर सकते हैं। विपरीत करणी आसन में आप पीठ के बल लेट जाएं और फिर अपने कूल्हों को दीवार से छुआकर पैरों की दीवार के साथ ही ऊपर उठाएं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन दोबारा से हृदय की ओर बढ़ेगा। इससे आपके मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, इस आसन से पैरों की सूजन में भी आराम मिलेगा।

सेतु बंधासन

यह आसन आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। साथ ही, यह आसन आपके फेफड़ों और हृदय की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इस करने के लिए आप अपने पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपनी पैरों को मोड़कर कूल्हे के पास एडियों तक ले जाएं। अब अपनी हाथों से एंडियों को पकड़ें। इसके बाद अपनी पीठ को ऊपर की ओर ले जाएं और होल्ड करें। इस दौरान सांसों को धीमी गति से लेते छोड़ते रहें। इस पोजीशन में कुछ सेकंड के लिए रुकें और दोबारा नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और ब्रेन को आराम मिलेगा। साथ ही, लंग्स के कार्य क्षमता भी बेहतर होती है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और ब्रेन फंक्शन में सुधार करने के लिए आप ऊपर बताए योगासनों को नियमित तौर पर कर सकते हैं। इसके अलावा आप सर्वांगासन, अधोमुखासन, उत्तानासन और शीर्षासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और आपको ब्रेन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *