वजन घटाने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। फाइबर वाली चीजें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस कारण आप ज्यादा भी नहीं खाते हैं। आप अपनी डेली डाइट में ओट्स, जई, चने, केले, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, चुकंदर, सेब, और क्विनोआ जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए क्या करें

सबसे पहले अपनी डाइट में से चीनी को बिल्कुल खत्म करें। मीठा तेजी से वजन बढ़ाता है। इससे डायबिटीज का भा खतरा है, जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक है।

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो हेल्दी खाना बहुत जरूरी है। नाश्ता स्किप करने से आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और ये वजन बढ़ने का भी एक कारण है। वजन कम करने के लिए गंभीर हैं तो आप मीठे की जगह रोज अंडे, दही, फल, सब्जियां और स्वस्थ अनाज जैसे पौष्टिक विकल्प को चुनें।

संतुलित मात्रा में ही भोजन करें। अगर आप बार-बार चाय-कॉफी, स्नैक्स जैसी चीजें लेते हैं तो ये बेली फैट और वजन बढ़ने का कारण बनती हैं। स्नैक्स खाने का मन है तो हेल्दी ऑप्शन्स चुनें, जैसे कि फल और ड्राई फ्रूट्स।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *