सहजन भारत में बहुत से लोग खाते हैं, ज्यादातर ये भारत के साउथ की तरफ बनता है। सांभर की रेसेपी में इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर और कई अहम न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

सहजन के फायदे

Immunity Booster

इसको या इसकी पत्तियां खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होता है।

Energy

ये शरीर में एनर्जी लाने के लिए जिम्मेदार है। इसके सेवन से थकान की समस्या दूर हो जाती है। इसके पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जिससे कमजोरी दूर रहती है।

Strong Bones

सहजन में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। जिसकी मदद से शरीर की हड्डियां मजबूत और हेल्दी रहती हैं। इसकी मदद से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ने में भी मदद होती है। इसकी मदद से ब्लड शुगर लेवल ठीक रहता है, क्योंकि इसमें क्लोरोजेनिक एसिड होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *