अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता सालों तक बरकरार रहे तो प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक और अर्थशास्त्री चाणक्य ने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कई व्यावहारिक सुझाव दिए थे, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
सम्मान और सराहना
अर्थशास्त्री चाणक्य का मानना था कि एक एक अच्छे रिश्ते के लिए आपसी सम्मान और प्रशंसा बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि कपल्स को एक दूसरे की ताकत और व्यक्तित्व को समझना चाहिए।
विश्वास
सफल विवाह की कुंजी है निष्ठा और विश्वास। उन्होंने एक दूसरे के लिए वफादार रहने औप आपसी विश्वास के आधार पर रिश्ता बनाने की बात कही है।
वित्तीय मामले
बहुत बार ऐसा होता है कि पार्टनर्स के बीच पैसे और खर्चे का एक बड़ा मुद्दा हो जाता है। उनका कहना है कि पार्टनर्स को वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करनी चाहिए और विवादों को कम करने के लिए बजट, बचत और निवेश के बारे में मिलकर निर्णय लेने चाहिए।
झगड़ों को सुलझाना
अगर आप चाहते हैं कि आपका जीवन सुखी और सफल रहे तो इस बात का ख्याल रखें कि नाराजगी लंबी ना हों। झगडे को जल्दी और रचनात्मक तरीके से सुलझाएं।
ईमानदारी
उनका कहना है कि जो जोड़ी आपस में खुलकर बातचीत करती है, वह बनी रहती है। उनका कहना है कि नियमित अपने विचारों पर विशषयों पर साथ में चर्चा करें।
