बेटी की शादी जब होती है तो उससे दो घरों के बीच रिश्ता जुड़ता है। यह रिश्ता बहुत अहम हो जाता है। इन रिश्तों में सम्मान, समझदारी होना बहुत जरूरी है। कई बार कुछ गलतियों की वजह से रिश्ते खराब होने के कगार पर आ जाते हैं, तो यहां कुछ बातें बताई गई हैं जो कि दामाद के सामने बोलने से पहले सोचें।

Income

हर इंसान अपनी मेहनत के हिसाब से कमाता है। ऐसे में अगर आप दामाद की आमदनी या उसके काम पर सवाल उठाएंगे तो अच्छा नहीं लगता है। अगर आप ऐसा बोलते हैं तो इससे आपके दामाद को लो कॉन्फिडेंस फील हो सकता है और रिश्ते में भी दूरियां बढ़ सकती हैं।

हमारी बेटी का ध्यान रखना

हर मां-बाप को उसकी बेटी की फिक्र होती है। वे चाहते हैं कि जहां भी उनकी बेटी जाए सही सलामत रहे, लेकिन ये भी समझें कि अब आपकी बेटी एक अलग घर की सदस्य है। बार-बार अगर आप दामाद को ध्यान रखने के बारे में कहेंगे तो ऐसे में उसे लगेगा कि आपको उस पर विश्वास नहीं है, जिससे रिश्तों में तनाव आ जाता है।

दामाद के परिवार के बारे में बात

हर परिवार में अलग तरीके होते हैं, कल्चर अलग होता है। ऐसे में अगर आप दामाद के परिवार पर कमेंट करते हैं तो बात बिगड़ सकती है, हो सकता है कि लड़ाई भी हो जाए। अगर कोई बात है तो शांति से आराम से बैठ कर सुलझाएं।

तुलना करना

कभी भी दामाद की तुलना किसी दूसरे इंसान से न करें। न ही आर्थिक स्थिति को लेकर, न ही रुतबा को लेकर या किसी दूसरी चीज को लेकर, ऐसे में आपकी बेटी की इज्जत खराब होती है। तुलना करेंगे तो आत्मविश्वास खत्म हो सकता है। यदि आप दामाद को ये कहते हैं कि उसके साथ रह कर उनकी बेटी की हरकतें बदल गई हैं तो ये नेचुरल ही है। अगर कोई व्यक्ति किसी के साथ रहता है तो उसके व्यवहार में बदलाव स्वाभाविक है।

उम्मीदें पूरी न होना

बार-बार उम्मीदों को जताना कि हमें तुमसे ये उम्मीद नहीं थी या कुछ भी, इससे इंसान उम्मीदों के बोझ के नीचे दब जाता है। उम्मीदें रखना गलत नहीं है, लेकिन किसी को बार-बार भी नहीं बोल सकते हैं। क्या पता वे अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हो।

इतनी सी बात है कि अगर आप अपने दामाद को सम्मान देंगे तो आपकी बेटी भी खुश रहेगी। अगर दोनों में कोई दिक्कत होगी तो वे अपने आप खत्म कर लेंगे, कई बार मां-बाप के बीच में पड़ने पर बात और बिगड़ जाती है। इसलिए कुछ भी बोलने से पहले या करने से पहले एक बार जरूर सोचें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *