प्लास्टिक का इस्तेमाल हमारी जिंदगी में बहुत बढ़ गया है। हर एक चीज में हम प्लास्टिक का यूज कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि इंसान 5 ग्राम प्लास्टिक हर हफ्ते खा लेता है और यह पानी की जरिए होता है। प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना, जमीन के अंदर से पानी आना या नल से पानी का सेवन करना। पानी में प्लास्टिक के कण पाए जाते हैं।
यह प्लास्टिक हम देख पाते हैं, लेकिन माइक्रो और नैनो प्लास्टिक तो आखों से नजर ही नहीं आता है। ये हमारे शरीर के साथ साथ पर्यावरण के लिए भी बहुत हानिकारक है। आपको बता दें कि पानी, हवा हर चीज में माइक्रो-नैनो प्लास्टिक छिपकर बैठे हैं और हमारे शरीर में घुस जाते हैं।
इतना प्लास्टिक शरीर में होता है जमा
एक रिपोर्ट के अनुसार 21 ग्राम प्लास्टिक हमारे शरीर मेंं एक महीने में इकट्ठा हो रहा है और एक साल में 250 ग्राम प्लास्टिक। अगर ऐसे ही चलता रहा तो 79 साल की उम्र तक हमारे शरीर में कम से कम 20 किलो प्लास्टिक जमा हो जाएगा। इससे कैंसर होने की पूरी संभावना है।
इन बीमारियों का है खतरा
ब्रेन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ल्यूकेमिया,लिंफोमा, रिप्रोडक्शन हेल्थ पर बुरा असर, फेफड़े खराब होना
ऐसे करें कम प्लास्टिक का इस्तेमाल
अगर रसोई में प्लास्टिक के डिब्बे हैं तो जार या स्टेनलेस स्टील का उपयोग करें। सिलिकॉन रैप्स या सिल्वर फॉइल का इस्तेमाल करें। ब्रश और कंघी लकड़ी की यूज करें। शॉपिंग करने जाएं तो कपड़े का बैग यूज करें।
प्लास्टिक में मौजूद केमिकल और पार्टिकल हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक है। प्लास्टिक के कप, डिस्पोजेबल में गर्म चीजें खाने-पीने से प्लास्टिक हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है।
