कई महिलाओं को अपने बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कैंसर या अनियंत्रित ब्लीडिंग। आमतौर पर बच्चेदानी की सर्जरी में बच्चेदानी को निकाल दिया जाता है। इस प्रक्रिया को हिस्टेरेक्टॉमी कहते हैं। हिस्टेरेक्टॉमी हमेशा प्रोफेशनल डॉक्टर के द्वारा ही किया जाता है। वहीं कई बार देखने में आता है कि बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिलाओं को ब्लीडिंग होती है। यह ब्लीडिंग लंबे समय तक चल सकती है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है। तो चलिए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद इसलिए होती है ब्लीडिंग
कई महिलाओं के मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि बच्चेदानी निकालने के बाद ब्लीडिंग होती है क्या? एक्सपर्ट्स कहते हैं कि – “बच्चेदानी का ऑपरेशन, बच्चेदानी को रिमूव करने के लिए किया जाता है। यह जटिल प्रक्रिया है, इसलिए इसे विशेषज्ञ की मदद से ही करवाया जाता है। कई महिलाओं को बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद काफी समय तक व्हाइट डिस्चार्ज होता रहता है वहीं कुछ महिलाओं को हिस्टेरेक्टॉमी के बाद ब्लीडिंग होने लगती है। सवाल है ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग कब तक होती है? और बच्चेदानी निकालने के बाद सफेद पानी कितने दिन तक आता है? हिस्टेरेक्टॉमी के बाद ब्लीडिंग कई दिनों से लेकर कई हफ्ते तक बनी रह सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हिस्टेरेक्टॉमी के बाद महिलाओं की बॉडी यानी हीलिंग प्रक्रिया से गुजर रही होती है। सर्जरी के बाद स्टिच लगाई जाती हैं जो आजकल डिसॉल्व होने वाली होती हैं। इसके अलावा सर्जरी के दौरान कई टिश्यूज भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। हीलिंग प्रक्रिया के कारण अक्सर हिस्टेरेक्टॉमी के बाद ब्लीडिंग होती है। इसे सामान्य समझना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को पैड लगाने की भी सलाह दी जाती है।

बच्चेदानी की सर्जरी के बाद ऐसी ब्लीडिंग होती है
एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चेदानी की सर्जरी के बाद ब्लीडिंग बहुत हैवी नहीं होनी चाहिए। मुख्यतौर पर इस दौरान ब्लीडिंग लाइट होनी चाहिए। इस समय महिलाएं हल्के स्पॉटिंग या पिंकिंश ब्लीडिंग का अनुभव कर सकती हैं। यदि किसी वजह से आपको हिस्टेरेक्टॉमी के बाद हैवी ब्लीडिंग हो रही है, तो बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से संपर्क जरुर करें। इसके अलावा, यह भी नोटिस करें कि कहीं आपकी ब्लीडिंग से बहुत तेज बदबू तो नहीं आ रही है? यदि ऐसा है, तो इसे खतरे के संकेत समझें। ऐसी कंडीशन में बिना लापरवाही किए तुरंत डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं।
बच्चेदानी की सर्जरी के बाद केयर कैसे करें?
बच्चेदानी की सर्जरी के बाद महिलाओं को अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है।
. बच्चेदानी की सर्जरी के बाद हेल्दी डाइट लें। फाइबर युक्त डाइट लेने से कब्ज की समस्या कम होती है।
. बच्चेदानी की सर्जरी के बाद पूरे तरीके से आराम करें। इन दिनों कम से कम फिजिकली एक्टिव रहें। शरीर जितना आराम करेग, उतना ही तेजी से रिकवरी होगा।

. बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद कोई हैवी चीजें न उठाएं। इससे आपकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
इस बात का भी रखें ध्यान
कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिलाओं को लाइट ब्लीडिंग या स्पॉटिंग हो सकती है। यह वक्त के साथ-साथ अपने आप ही हील हो जाती है। यदि किसी वजह से महिला को हैवी ब्लीडिंग हो तो इसे हल्के में न लें और तुंरत डॉक्टर से संपर्क करें। आपको बता दें कि बच्चेदानी निकालने के बाद होने वाले नुकसान क्या हैं, इस बारे में एक बार डॉक्टर से विस्तार से जान लें इसके बाद ही बच्चेदानी की सर्जरी करवाएं।

