अनहेल्दी खान-पान के चलते सभी बढ़ते वजन से परेशान हैं। बढ़ता वजन सिर्फ शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि ऐसे भी बहुत अजीब लगता है। बढ़ते वजन के चलते कई लोग परेशान रहते हैं। हालांकि वह अपनी डाइट में भी कई बदलाव करते हैं लेकिन फिर भी असर नहीं दिखता है। ऐसे में यदि आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आज आपको ऐसी 4 ड्रिंक्स बताते हैं जिन्हें आप डाइट में शामिल करके बढ़ते हुए वजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

लेमोनेड

यदि आप वजन घटाने का सोच रहे हैं तो लेमोनेड ड्रिंक आपके काफी काम आएगी। हालांकि, यदि आप स्वीट लेमोनेड ऑर्डर करेंगे तो एक्स्ट्रा कैलोरी का सेवन करेंगे, ऐसे में यह काम खराब कर सकता है। ऐसे में ध्यान रहें कि वजन घटाने के लिए अक्सर मसाला लेमोनेड ही पिएं।

स्पार्कलिंग वॉटर विथ लेमन

वजन घटाने के लिए स्पार्कलिंग वॉटर विथ लेमन आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगा। यह कहीं भी आसानी से मिल जाता है। आप इसे भोजन करने के दौरान पी सकते हैं, इसका सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करेगा और वजन कम करने में मददगार साबित होगा।

कोल्ड ब्रू ब्लैक कॉफी

अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं तो कोल्ड ब्रू ब्लैक कॉफी सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस कॉफी में सिर्फ 5 कैलोरी होती है. साथ ही इस कॉफी को बनाने में एक्स्ट्रा स्वीटनर और क्रीम का भी इस्तेमाल नहीं होता। इसी कारण यह कॉफी अन्य दूसरे विकल्पों से बेहतर साबित होगी और वजन घटाने में मददगार होती है।

नारियल पानी

पोषक तत्वों से भरपूर और कैलोरी में काफी कम नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक गिलास नारियल पानी में 50 कैलोरी होता है। ऐसे में यह वजन घटाने के लिए भी अच्छा माना जाता है। नारियल पानी का सेवन मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने के साथ-साथ पाचन तंत्रों के लिए भी फायदेमंद होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *