सोशल मीडिया पर ऐसे मामले आते ही रहते हैं जो हैरानी में डाल देते हैं। अब इन दिनों एक मामला काफी छाया हुआ है इसमें एक 63 साल का व्यक्ति जो कि कूल्हे का एक्स-रे देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। इस दौरान उन्हें एक दुर्लभ बीमारी पेनिस ऑसिफिकेशन होने की पुष्टि की। इस बीमारी में जननांग हड्डी में बदल जाता है। 2019 में फुटपाथ पर गिरने के बाद घुटने में तकलीफ होने पर व्यक्ति को यह समस्या हुई। व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया लेकिन वह न्यूयॉर्क सिटी अस्पताल पहुंचा और गिरने से उसे न तो होश आया और न ही सिर में कोई चोट आई थी।

एक्स रे में चला पता

लैडबाइडिल की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने भविष्य में घुटनों के दर्द या फिर अन्य किसी समस्या से बचने के लिए कूल्हे का एक्स-रे करवाने को कहा तभी उन्हें इस दुर्लभ बीमारी का पता चला। एक्स रे के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि जननांग के कोमल टिश्यू में गंभीर कैल्सिफिकेशन हो गया है। चिक्तिसा जगत इस घटना को एक्स्ट्रास्केलेटल बोन कहते हैं। यह एक ऐसी हड्डी होती है जो कैल्शियम लवणों के जननांग में प्लेट जैसी संरचना में जमा होने पर बनती है। ऐसे मामले बहुत ही दुर्लभ होते हैं। यूरोलॉजी केस रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में ऐसे अब तक 40 से भी कम मामले सामने आए हैं।

क्या है यह बीमारी?

पेनिस ऑसिफिकेशन एक ऐसी बीमारी है जो जननांग में विकृति पैदा करती है। इस स्थिति में जननांग में हड्डी जैसे टिश्यू विकसित होने लगते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, यह स्थिति चोट, डायबिटीज, अंतिम चरण के गुर्दे की बीमारी सहित अन्य बीमारियों से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया था कि ट्रीटमेंट के बाद मरीज ने डॉक्टरों की सलाह के खिलाफ अस्पताल से जबरदस्ती छुट्टी ली हालांकि मेडिकल जर्नल की मानें तो इस बीमारी का इलाज इंजेक्शन और सर्जरी से किया जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *