इन दिनों खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान की आदतों के चलते हमें कोई बीमारी कब घेर ले, कुछ कह नहीं सकते। बाहर अचानक कुछ हो जाए तो लोग बचाने आ ही जाते हैं लेकिन यदि घर में कोई बड़ी दिक्कत हो जाए तो इसके लिए घर में कुछ दवाईयां होना बहुत जरुरी है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए हमें खुद ही तैयार रहने की जरूरत हैं। घर में कब क्या इमरजेंसी आ जाए इसके लिए सतर्क होने की जरूरत है, इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन दवाईयों के बारे में जो घर में जरूर होनी चाहिए, क्योंकि इमरजेंसी में यह बहुत काम आती हैं।
घर में होने वाली आम बीमारियां
गैस, खांसी, जुकाम, सर्दी लगना, दर्द, फीवर, डायबिटीज, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, थायरॉयड, गर्भनिरोधक और पीरियड्स जैसी समस्याएं आम हैं। ऐसे में यह कब हो जाए किसी को नहीं पता रहता। इनमें से हम छोटी-मोटी प्रॉब्लम को घर के फर्स्ट एड बॉक्स से हैंडल कर सकते हैं।

घर में होनी चाहिए ये दवाईयां
आइबुप्रोफेन
इस दवाई को तेज दर्द और बुखार की समस्या में लिया जाता है।
बुखार और दर्द की दवाईयां
पैरासिटामोल
यह बहुत आम दवाई है जो हर घर में मिलती है। पैरासिटामोल दर्द और बुखार में बड़ा आराम देती है।

एसिटामिनोफेन
घर में बच्चे हैं तो इस दवाई को जरूर फर्स्ट एड बॉक्स में शामिल करें, क्योंकि यह बच्चों को दर्द और बुखार में दी जाती है।
एलर्जी में देने वाली दवाईयां
एंटीहिस्टामाइन
नाक बहना, लगातार छींक आना और खुजली जैसी समस्याओं के लिए इस दवाई को घर में जरूर रखें। आंख और नाक में एलर्जी की दवाई भी आपके फर्स्ट एड बॉक्स में जरुरी होनी चाहिए। इसके अलावा खांसी और सर्दी के लिए कफ सिरप, एंटीबॉयोटिक्स, पट्टी, एंटीसेप्टिक क्रीम और बुखार मापने के लिए घर में थर्मामीटर रखना भी जरुरी है।
पाचन संबंधी प्रॉब्लम
एसिडिटी, दस्त और अपच जैसी समस्याओं के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर इनकी दवाईयां घर में जरूर रखें।

