चाय पीना किसे पसंद नहीं होता है। ज्यादातर भारत में लोगों को चाय का बहुत शौक है। चाय के बिना भारतीय रह नहीं सकते हैं। उन्हें हर एक चीज के साथ चाय चाहिए होती है। चाय के साथ नमकीन भी बहुत स्वाद लगता है। अगर चाय के साथ नमकीन मिल जाए तो उन्हें मजा ही आ जाता है, पर आपको बता दें कि स्वाद के चक्कर में आप अपनी सेहत भी खराब कर रहे हैं। चाय और नमकीन के बहुत से नुकसान हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन खाने से आपका शरीर खराब हो सकता है।
नमकीन और दूध
अक्सर हम ऐसी गलती कर देते हैं कि नमक वाली चीज चाय के साथ खा लेते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि नमकीन में रिफाएंड कॉर्ब्स होते हैं और यह पचने में ज्यादा वक्त लेता है। अगर आप इसके साथ चाय का सेवन करेंगे तो इससे आपके पेट में दर्द या मरोड़ जरूर पड़ेगी। दूध से जो चीजें बनती हैं, उसके साथ नमकीन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
चाय और मेवे
कई बार किसी नमकीन में मेवे में भी मिले होते हैं। मेवों को चाय के साथ कभी नहीं लेना चाहिए। चाय के साथ मेवा खाने पर एसिडिटी की समस्या जरूर होगी। नमकीन में जो मेवे डाले जाते हैं, वह तेल या रिफाइंड में तले जाते हैं। चाय के साथ इसका परहेज करना चाहिए।
खट्टी चीजें
इन सब चीजों के अलावा चाय के साथ खट्टी चीजें भी कभी नहीं लेनी चाहिए। नमकीन वैसे भी खट्टी और चटपटी ही होती हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो अपच और गैस की समस्या हो सकती है।
हल्दी और बेसन वाली नमकीन
हल्दी वाली नमकीन कभी भी चाय के साथ नहीं लेनी चाहिए, इससे पेट में गैस की दिक्कत होती है। वैसे ही बेसन से जो नमकीन बनती है, उसको भी चाय के साथ नहीं लेना चाहिए। इससे आपके पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।
चाय में टैनिन होता है और अगर आप इसे नमकीन के साथ लेते हैं तो इससे आपके शरीर में आयरन की कमी हो जाएगी। चाय के साथ मूंगफली और नमकीन खाने पर डायरिया की समस्या हो सकती है।
