एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर किसी के घर पर लगा होता है। दरअसल, एलोवेरा आसानी से कहीं भी उग जाता है और इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती। इसको हिंदी में घृतकुमारी या घीकुआँर भी कहते हैं। यह एक ऐसा पौधा है जो त्वचा, बाल और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यही वजह है कि आज के समय में लोग बिना एक्सपर्ट की सलाह के एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं, जो कि गलत है। बता दें कि एलोवेरा का पौधा सदियों से आयुर्वेद और अन्य प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों में उपयोग किया जा रहा है लेकिन इसके बारे में अलग-अलग ग्रंथों में अलग-अलग मत हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि एलोवेरा क्या है और इसके क्या-क्या फायदे हैं।

एलोवेरा क्या है?

यह व्यक्ति के शरीर की प्रकृति के अनुसार असर करता है। लोग कहीं से भी एलोवेरा तोड़कर इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जो कि बिलकुल गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि एलोवेरा के अनेक प्रकार होते हैं और सभी का असर अलग-अलग हो सकता है। आयुर्वेद में द्रव्य गुण का ज्ञान रखने वाले वैद्य ही सही बता सकते हैं कि कौन सा एलोवेरा सही है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। कुछ एलोवेरा के पौधे गुर्दों और लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में बिना डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के एलोवेरा को तोड़कर इसका सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह है कि एलोवेरा से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले भी यह जांच लें कि प्रोडक्ट मिलावटी न हो और अच्छी कंपनी का हो।

एलोवेरा की तासीर

एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन या बाहरी प्रयोग शरीर के पित्त को शांत करने में मदद करता है और यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। इसकी शीतल प्रकृति के कारण यह गर्मियों में विशेष तौर पर फायदेमंद होता है। यह शरीर में गर्मी के प्रभाव को कम करता है और शरीर को शांत व ठंडा बनाए रखता है।

एलोवेरा के फायदे

. एलोवेरा जेल के नियमित इस्तेमाल से त्वचा को नमी प्रदान मिलती है और झुर्रियों को कम करने में भी मदद मिलती है।

. यह बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत और शाइनी होंगे।

. यह पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है इससे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।

. इसका इस्तेमाल घावों, जलन और कटने-फटने पर किया जाता है।

एलोवेरा जेल कब लगाना चाहिए

इसका प्रयोग दिन में दो बार, सुबह और शाम को किया जाता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है साथ ही त्वचा को रिपेयर करने में भी मदद करता है। इसे चेहरे, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगाया जा सकता है। रात के समय एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाने से परहेज करना चाहिए।

कब नहीं लगाना चाहिए एलोवेरा

एलोवेरा के फायदे बहुत सारे हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में इसे त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए। जिन लोगों की त्वचा बहुत सेंसिटिव है या एलोवेरा से एलर्जी है उन्हें इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। यदि एलोवेरा लगाने पर त्वचा पर जलन, लालिमा, खुजली या किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है, तो इसका प्रयोग तुरंत बंद कर दें।

एलोवेरा जूस कब पीना चाहिए?

आयुर्वेद के अनुसार, एलोवेरा जूस का सेवन सुबह करना सबसे बहुत लाभकारी होता है। यह पेट की समस्याओं, कब्ज और पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। एलोवेरा जूस का सेवन शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के न करें।

एलोवेरा कब न खाएं

कुछ विशेष परिस्थितियों में एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए, जैसे कि गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं और छोटे बच्चे इसका सेवन करने से बचें। एलोवेरा की ठंडी तासीर के कारण यह गर्भ में संकुचन पैदा कर सकता है। इसके अलावा, जिन लोगों को एलोवेरा से एलर्जी है या जिन्हें दस्त की समस्या है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

एलोवेरा के नुकसान

हालांकि एलोवेरा के अनेक फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं।

ज्यादा मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से दस्त और पेट दर्द हो सकती है।

जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें एलोवेरा जेल से एलर्जी हो सकती है।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

एलोवेरा का ज्यादा प्रयोग शरीर की गर्मी को कम कर सकता है, जिससे ठंड या कमजोरी महसूस हो सकती है।

एलोवेरा से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं

आयुर्वेद के अनुसार, एलोवेरा कई रोगों को ठीक करने में मददगार होता है।

एलोवेरा त्वचा की सूजन, दाग-धब्बे, सनबर्न और अन्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।

एलोवेरा जूस का सेवन पेट के रोगों जैसे कब्ज, एसिडिटी और अपच को दूर करता है। यह व्यक्ति के शरीर के प्रकृति पर भी निर्भर करता है।

एलोवेरा बालों के झड़ने, रूसी और अन्य समस्याओं को कम करता है।

एलोवेरा के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है।

आंखों के लिए भी यह लाभकारी हो सकता है।

एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें

एलोवेरा का उपयोग आंतरिक और बाहरी दोनों रूपों में कर सकते हैं।

एलोवेरा जूस

सुबह पीने से पाचन तंत्र को फायदा होता है।

एलोवेरा जेल

इसे त्वचा और बालों पर लगा सकते हैं इससे नमी और पोषण मिलता है।

घरेलू उपचार

एलोवेरा का उपयोग घरेलू उपचारों में किया जा सकता है जैसे कि जलन, कटने या चोट पर इसका जेल लगाने से राहत मिलती है।

इस बात का भी रखें ध्यान

एलोवेरा एक प्राकृतिक औषधि है जिसका सही उपयोग सेहत को कई तरह के फायदा पहुंचाता है यह व्यक्ति के शरीर की तासीर पर भी निर्भर करता है। हालांकि, इसके इस्तेमाल में सावधानी भी बरतनी चाहिए, खासतौर पर तब जब आपकी त्वचा या पाचन तंत्र संवेदनशील हो या आप किसी भी तरह के रोगों और शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हों। हमेशा किसी आयुर्वेद विशेषज्ञ से परामर्श लेकर ही एलोवेरा का सेवन या इस्तेमाल करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *