इम्यूनिटी हमारे शरीर का रक्षा कवच होता है। इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कहते हैं। ये हमारे शरीर को किसी भी वायरस या फिर बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए खान-पीने, स्लीप साइकिल और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। विटामिन-ए और सी से भरपूर भोजन भी करें। बॉडी को हाइड्रेटेड और एक्टिव रखें। इससे बीमारियां कभी भी आस-पास नहीं आएंगी। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए इस नैचुरल और होममेड ड्रिंक का सेवन करती हैं जिनका सेवन करने से वह एक्टिव और बीमारियों से दूर रहती हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन और खूबसूरती का राज यही है। हाल ही में इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोज सुबह सबसे पहले अदरक, हल्दी, नींबू और शहद के साथ गर्म पानी पीती हैं। तो आइए जानते हैं यह ड्रिंक कितनी फायदेमंद है।

हल्दी

हल्दी करक्यूमिन से भरपूर मानी जाती है। यह शक्तिशाली सूजन रोधी एजेंट है। करक्यूमिन के एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है।

शहद

अपने प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुणों के साथ ही शहद शरीर को संक्रमण से बचाने में यह मदद करती है। यह गले की खराश को भी शांत रखती है और प्राकृतिक खांसी से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

नींबू

विटामिन सी से भरपूर नींबू भी व्हाइट ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए जरूरी है। RBC शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता हैं। इससे बीमारियां दूर रहती हैं। विटामिन सी से इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है।

अदरक

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है अदरक भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। अदरक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा यह पाचन और ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

सुबह इस देसी ड्रिंक को पीना चाहिए या नहीं

अदरक, हल्दी, नींबू और शहद के साथ गर्म पानी पीना कितना फायदेमंद है, इसे लेकर ज्यादातर डाइटिशियन का कहना है कि यह इम्यूनिटी बूस्टर का पारंपरिक तरीका है लेकिन इससे सबकुछ ठीक हो जाएगा यह सोचना गलत है। इसका फायदा सीमित हैं, हालांकि, हेल्दी रहने के लिए दिनचर्या की शुरुआत इससे करने से इम्यूनिटी को सपोर्ट मिलता है।डाइटिशियन का कहना है कि भले ही यह पेय कुछ हद तक सेहत के लिए अच्छा है लेकिन किसी मेडिकल प्रॉब्लम या बीमारी का ऑप्शन नहीं है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *