हर रोज हम अपने खाने में नमक का प्रयोग करते हैं। नमक के बिना कोई भी स्वाद नहीं आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही नुकसानदायक भी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक व्यक्ति को दिन में लगभग 5 ग्राम यानि एक चम्मच ही नमक खाना चाहिए, उससे ज्यादा नमक शरीर के लिए लाभकारी नहीं है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि आप कसरत करते हैं तो पसीना ज्यादा निकलता है तो आप उसके हिसाब से नमक ज्यादा या कम कर सकते हैं।
दिल की बीमारी का कम खतरा
सोडियम यानि नमक को कम मात्रा में खाने से दिल की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। नमक कम खाने से हाई बीपी और दिल की बीमारी में सुधार होता है और हाइपरटेंशन भी कम हो जाती है। बता दें कि इस बीमारी से जूझ रहे मरीज को टेबल सॉल्ट नहीं खाना चाहिए।
Blood Pressure कर सकता है हाई
नमक में सोडियम होता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। सोडियम की मात्रा ज्यादा होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। नमक में सोडियम होता है और वह नसों और मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन अगर हम ज्यादा नमक खाएंगे तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आ सकता है। बता दें कि कम सोडियम वाला नमक जिसमें पोटेशियम ज्यादा होता है, स्वस्थ लोगों के लिए ठीक है, लेकिन शुगर, हृदय रोग और किडनी की बीमारी वालों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
