क्या कभी आपने सोचा है कि अगर आप दिन में मात्र 30 मिनट की नींद लें तो कैसा रहेगा? ऐसी ही एक खबर जापान से सामने आई है। जापान के एक बिजनेसमैन जिनका नाम मैन डायसूके होरी है, उनका कहना है कि वह सिर्फ 12 साल से मात्र 30 मिनट की नींद लेते हैं। लेकिन 30 मिनट नींद लेने के बावजूद भी उसकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है, वह फिट और पूरी तरह से एक्टिव है।
अक्सर कहा जाता है कि एक व्यक्ति को सामान्यत: दिन में 6 से 8 घंटे तक की नींद लेनी चाहिए, लेकिन यह व्यक्ति पूरे दिन में मात्र 30 मिनट की नींद लेता है और आगे भी छात्रों को कम सोने के मंत्र देता रहता है। उन्होंने बताया कि इस वजह से उन्होंने अपने दिमाग को अच्छी तरह से ट्रेन भी किया हुआ है। उनका कहना है कि कम सोने की वजह से उनके पास 23 घंटे और 30 मिनट बच जाते हैं और इसी वजह से वह जिम में भी 2 घंटे ज्यादा लगा लेते हैं।
पूरी नींद न लेने के नुकसान
डॉक्टर के मुताबिक व्यक्ति पर डिपेंड करता है कि उसे एक दन में कितनी नींद लेनी चाहिए। नींद की कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देती हैं। नींद की कमी हृदय रोग, मोटापा, मधुमेह और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विकार जैसे चिंता और अवसाद का खतरा बढ़ाती है। दुर्घटनाएं और चोट लगने का डर लगा रहता है। उच्च रक्तचाप और बीपी के हाई होने की सम्भावना हो सकती है। डॉक्टर का कहना है कि मानव शरीर के लिए 30 मिनट की नींद बहुत खतरनाक है। शरीर की रिकवरी के लिए नींद सबसे अच्छा जरिया है।
