सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो गरीब किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। आए दिन कुछ ऐसी बात हो ही जाती है जिसके बाद व्यक्ति सोचने पर मजबूर हो जाता है। अब इंग्लैंड के बर्कशायर की 30 वर्षीय महिला, जिसने हाल ही में एक ऐसा मामला उजागर किया है जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे 9 महीने तक प्रेग्नेंट होने के बारे में उन्हें कोई संकेत नहीं देखा और आखिरकार हैम्पशायर के एक कैंपिंग ट्रिप के दौरान उन्होंने बच्ची को जन्म दिया, जो कि मेडनहेड की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह पूरी तरह से अनपेक्षित था। वह अक्सर नियमित पीरियड्स और वजन में मामूली बदलाव को नजरअंदाज कर रही थी। उन्होंने अपने वजन बढ़ने को सिर्फ देर रात खाने का असर मान लिया था और इसके बारे में कभी गंभीरता से नहीं सोचा।

भोजन को मान रही थी वजन बढ़ने का कारण

हाल ही में वह तुर्की की यात्रा पर भी गई थी। उन्होंने सोचा कि वहां का भोजन उनके वजन बढ़ने का कारण हो सकता है। इस बीच, वह अपनी सामान्य जिंदगी जी रही थी, बिना किसी प्रेग्नेंसी के लक्षण के। फिर एक दिन 1 अगस्त को, हैम्पशायर के हेलिंग आइलैंड पर कैंपिंग के दौरान उन्होंने पेट में तीव्र दर्द महसूस किया। उन्होंने शुरू में सोचा कि यह खराब खाने के कारण हो रहा है, लेकिन दर्द बढ़ता चला गया और जो को लगा कि शायद उनका मिसकैरिज हो रहा है। इस स्थिति में उन्होंने अपने पति स्टुअर्ट से मदद मांगी।

अस्पताल में किया गया भर्ती

स्टुअर्ट ने जल्दी ही देखा कि जो के पेट में बच्ची का सिर दिखाई दे रहा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की ओर रुख किया। जो ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह प्रेग्नेंट हैं और इस दर्द का अनुभव कर रही हैं। जो ने अपनी बच्ची का नाम हेली रखा है, जो कि हेलिंग आइलैंड के नाम पर रखा गया है जो की इस पूरी घटना को अनोखा बताते हुए कहती हैं कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के सामान्य लक्षणों को महसूस नहीं किया।

नहीं महसूस हुए प्रेग्नेंसी के लक्षण

उनका मानना है कि पीरियड्स आना, हल्का वजन बढ़ना, और सामान्य स्वास्थ्य स्थितियों के कारण उन्होंने कभी प्रेग्नेंसी के संकेत नहीं पकड़े। इस अनपेक्षित घटना ने न सिर्फ उनकी जिंदगी बदल दी, बल्कि उनके परिवार को भी एक नई शुरुआत दी है। यह मामला चिकित्सा और सामान्य ज्ञान के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण है कि कैसे कभी-कभी प्रेग्नेंसी के लक्षण पूरी तरह से अस्पष्ट हो सकते हैं, और कैसे यह जीवन के सबसे अप्रत्याशित मोड़ों में से एक हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *