जब बात सेहत की आती है तो सभी अलर्ट हो जाते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि वह स्वस्थ रहे। इसके लिए कुछ लोग तो अपनी डाइट को लेकर बहुत ही अलर्ट रहते हैं। डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करते हैं। हेल्दी चीजों की बात करें तो बहुत से लोग लौकी का जूस पीते हैं। लौकी का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए लौकी का जूस पीने के फायदे बताते हैं।

स्ट्रोक का खतरा होगा कम

हार्ट के मरीजों के लिए लौकी का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। इस जूस को पीने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। खाली पेट लौकी का जूस पीने से फायदे मिल सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण लौकी का जूस यदि रोज पिया जाए तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहेगा। ब्लड प्रेशर भी दुरुस्त रहेगा इससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और रिस्क कम होता है।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

लौकी के जूस में विटामिन सी मौजूद होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इससे इंफेक्शन के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

पाचन रहेगा स्वस्थ

लौकी का जूस में पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हर दिन इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है। इससे उल्टी, दस्त, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

पेट रहेगा साफ

लौकी के जूस में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है ऐसे में यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है इसका सेवन करने से वजन आसानी से कम होता है। इसके अलावा यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी यह जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

डायबिटीज रहेगी कंट्रोल

लौकी के जूस में हाई फाइबर और पानी मौजूद होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है, हालांकि, डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

एंग्जायटी, डिप्रेशन होगा दूर

लौकी में कोलीन नाम का न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो ब्रेन सेल्स बढ़ाकर मानसिक समस्याओं को दूर करने का काम करता है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन से बच सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *