बॉलीवुड और टीवी एक्टर रोहित रॉय की दमदार एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं। एक्टिंग के साथ-साथ फैंस उनकी फिटनेस और बॉडी को भी खूब पसंद करते हैं। ऐसे में वह यह जानने के लिए हर समय एक्साइटेड रहते हैं कि रोहित ऐसी कौन सी एक्सरसाइज करते हैं या किस तरह की डाइट फॉलो करते हैं जिससे उनकी बॉडी बिल्कुल फिट नजर आती है। कुछ लोगों का मानना है कि बाकी स्टार्स की तरह रोहित भी बॉडी फिटनेस के लिए फैन्सी डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करते हैं लेकिन आपको बता दें कि रोहित इन सब चीजों के अलावा आयुर्वेद पर विश्वास रखते हैं। पिछले कुछ दिनों पहले एक पॉडकॉस्ट में रोहित ने खुद इसका खुलासा किया था ।

पंचकर्म ट्रीटमेंट से घटाया वजन

रोहित रॉय ने बताया था कि – ‘मैं पिछले दिनों केरल गया था। केरल में ट्रैवल के दौरान मुझे पाचन संबंधी बहुत सारी समस्याएं थी तब मैंने वहां आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट पंचकर्म करवाया।’ उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक पद्दति पंचकर्म ट्रीटमेंट से न सिर्फ उनकी पाचन संबंधी समस्याएं दूर हुई बल्कि उनका वजन भी कम हुआ। रोहित ने बताया कि उन्होंने पंचकर्म के जरिए 14 दिनों में 6 किलो वजन कम किया। रोहित रॉय ने इतने कम दिनों में 6 किलो वजन जिस पद्दति से कम किया वो कैसे काम करती है यह सब जानना चाहते हैं और कैसे पंचकर्म वजन घटाने में मदद करता है। तो चलिए आपको बताते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C-mP4qesytc/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

क्या होती है पंचकर्म पद्दति

आयुर्वेदिक डॉ की मानें तो पंचकर्म नाम का शाब्दिक अर्थ है कि पांच क्रियाएं। पंचकर्म में पांच प्रक्रिया वमन, नस्य, रक्तमोक्षण, विरेचन, अनुवासनावस्ती को शामिल किया जाता है। इस प्रक्रिया में मनुष्य के आंत, फेफड़े, मूत्राश्य, पसीने की ग्रंथि के जरिए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर का शुद्धिकरण किया जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो पंचकर्म में समन शोधन प्रक्रिया होती है। इस पद्धति में शरीर के जिन अंगों पर दवाईयां काम नहीं करती हैं वहां इसे अपनाया जाता है। पंचकर्म के माध्यम से शरीर को अधिक सक्रिया किया जाता है। जब विषाक्त पदार्थ शरीर में से बाहर निकलते हैं तो व्यक्ति को ज्यादा एनर्जी महसूस होती है। सिर्फ यही नहीं शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की शांति व्यक्ति को मिलती है।

वजन घटाने में मिलती है मदद

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो पंचकर्म पद्धति के जरिए शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकाले जाते हैं जिससे मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है और पाचन क्रिया मजबूत होती है। जब मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है तो शरीर तेजी से काम करता है और फैट को काटकर वजन कम होता है। इस प्रक्रिया को अपनाकर वजन के साथ-साथ मोटापा भी कम हो सकता है। इसमें शरीर की सारी ब्लॉकेज खुल जाती हैं जिससे एनर्जी को तेजी से स्टोर करके फिजिकल एक्टिविटी भी बढ़ाई जा सकती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

पंचकर्म पद्धति में शामिल पांच चीजें

वामन

इस प्रक्रिया में व्यक्ति की तेल से मालिश की जाती है। इस पद्धति में आयुर्वेदिक दवाओं के मिश्रण से बना तेल व्यक्ति को पिलाया जाता है। इसकी मदद से शरीर में से सारे सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं ज्यादा होती हैं उन्हें पहले वामन की कराने की ही सलाह दी जाती है।

विरेचन

विरेचन प्रक्रिया में मुख्य रूप से आंतों की सफाई की जाती है। इस प्रक्रिया को मुख्य तौर पर पीलिया और सीलिएक जैसी बीमारियों में अपनाया जाता है।

बस्ती

बस्ती एनीमा प्रक्रिया होती है। इसमें औषधीय काढ़े और तेल को पिलाकर मलाशय को एक्टिव कराया जाता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे की कब्ज, पेट में दर्द और उल्टी जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।

नस्य

यह प्रक्रिया बालों की समस्या, सांस की बीमारी और सिरदर्द की परेशानी से राहत दिलाने के लिए अपनाई जाती है।

रक्तमोक्षण

रक्तमोक्षण जैसा की नाम से ही साफ हो रहा है कि यह खून की सफाई करता है। इससे शरीर को बीमारियों से मुक्त करवाने में मदद मिलती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *