आजकल फेशियल एक्सरसाइज का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी आपको ऐसी कई सारी वीडियो मिल जाएंगी जिसमें फेशियल एक्सरसाइज के फायदे बताए हो। फेशियल एक्सरसाइज त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। यदि आपको रिंकल्स फाइन लाइंस की समस्या है तो फेशियल एक्सरसाइज के जरिए आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आपको डॉर्क सर्कल्स और डल स्किन की समस्या है तो भी यह एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। डॉर्क सर्कल्स दूर करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आज आपको कुछ ऐसी फेशियल एक्सरसाइज बताते हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

एयर पफ पोज

इसमें आपको होंठों पर उंगली को रखकर मुंह को फुलाना है। इस एक्सरसाइज को कम से कम 30 सेकेंड तक जरूर करें। इससे स्किन टोन होने के साथ-साथ टाइट भी रहती है। यदि आपके चेहरे पर सूजन है तो इसके नियमित अभ्यास से चेहरे की सूजन भी कम होने लगेगी। यह डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए असरदार एक्सरसाइज है।

लिम्प ड्रैनेज

लिम्प ड्रैनेज स्किन हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसे करने से ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे फाइन लाइंस और रिंकल्स की समस्या भी कम होती है। आपका स्किन टेक्सचर ठीक होता है। यह एक्ने और ब्रेक आउट भी कम करने में मददगार मानी जाती है।

आई ब्लिंकिंग

आई ब्लिंकिंग एक्सरसाइज के लिए आप अपनी दोनों आंखों के नीचे वी शेप बनाएं। अब आंखों को धीरे-धीरे झपकाएं और ऐसा लगातार 15 बार तक करें। इस एक्सरसाइज को करने से आंखों की ड्राईनेस कम होती है और काले घेरे की समस्या भी कम होने लगती है। इससे आखें हेल्दी रहती हैं और स्किन ग्लोइंग बनती है।

फेशियल स्लैपिंग

आपको शुरुआत के 30 सेकेंड फेशियल स्लैपिंग एक्सरसाइज करनी है। इसके नियमित से फेस पर नेचुरल ग्लो बना रहता है। इसके साथ ही ब्लड फ्लो बढ़ेगा और चेहरे से डार्क स्पॉट्स कम होने लगेंगे। इससे डार्क सर्कल्स और पिग्मेंटेशन भी कम होगी। यह एक्सरसाइज स्किन में कोलेजन बूस्ट करने में भी मदद करती है। इस बात का ध्यान रखें कि आप चेहरे पर बहुत ज्यादा प्रेशर के साथ ये एक्सरसाइज न करें।

अंडर आई टैपिंग

यह बहुत ही असरदार और आसान एक्सरसाइज है। इसे आपको कम से कम 30 सेकेंड तक करना है। इस एक्सरसाइज को करने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं। साथ ही आपको आंखों की सूजन से राहत भी मिलती है। इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से जरूर करें।

इस बात का भी रखें ध्यान

रोज सुबह 2 मिनट तक ये फेशियल एक्सरसाइज को करने से आपको कई फायदे मिलेंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि फेशियल एक्सरसाइज करते समय आपको कोई ऑयल या मॉइश्चराइजर न लगाएं। यदि आपकी कोई फेस सर्जरी हुई है तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही ये फेशियल एक्सरसाइज करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *