बरसात का मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई सारी समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में धूप कम निकलती है, जिस कारण लोगों को यह लगता है कि उन्हें टैनिंग की समस्या नहीं होगी लेकिन आपको बता दें कि मानसून में भी धूप की हानिकारक किरणें आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे कारण कई लोगों को टैनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में आज आपको बताते हैं कि आप टैनिंग की समस्या कैसे दूर कर सकते हैं।

मानसून में इसलिए होती टैनिंग

मानसून में अक्सर उमस भरी गर्मी होती है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचती है और टैनिंग को बढ़ावा देती है। सिर्फ यही नहीं उमस होने के कारण शरीर से पसीना आने लगता है, जिससे स्किन ठीक से सांस भी नहीं ले पाती है और टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है।

ऐसे दूर करें टैनिंग

यही नहीं बरसात के मौसम में होने वाली बारिश त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है जिससे भी टैनिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। मानसून में होने वाली टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

स्क्रब

आप घर में बना स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ओट्स और दही की जरुरत पड़ेगी।

सामग्री

ओट्स- 2 चम्मच
दही – 1 चम्मच

कैसे करें इस्तेमाल?

. सबसे पहले आप ओट्स और दही को एक बर्तन में डालें।
. फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
. तैयार पेस्ट 15 मिनट के लिए टैन वाली जगह पर लगाएं।
. फिर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
. इससे टैनिंग हटाने में मदद मिलेगी।

फेसपैक

दही और हल्दी से बने फेसपैक से भी आप टैनिंग दूर कर सकते हैं। दही और हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो टैनिंग कम करने में मदद करते हैं।

सामग्री

दही – 1 चम्मच
हल्दी – 1 चम्मक

कैसे करें इस्तेमाल?

. सबसे पहले एक बर्तन में हल्दी डालें और फिर इसमें दही मिला दें।
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
. पेस्ट को 20 मिनट के लिए टैनिंग वाली जगह पर लगाएं।
. तय समय के बाद त्वचा ठंडे पानी से धो लें।

ये तरीके भी आएंगे काम

टैनिंग हटाने के लिए आप टमाटर का रस, खीरे का रस और एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और ढीले कपड़े पहने और अपने चेहरे को पूरे तरीके से ढक कर रखें।

पैच टेस्ट करें

इन सभी घरेलू उपायों को करने से पहले आप पैच टेस्ट जरुर कर लें क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इन टिप्स को फॉलो करके आप मानसून में टैनिंग से बच सकता है। लेकिन यदि आपको टैनिंग लंबे समय तक रहती है तो किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह भी जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *