हेयर फॉल की समस्या आजकल महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखने को मिल रही है। महिला और पुरुष दोनों की खूबसूरती में बाल चार-चांद लगा देते हैं लेकिन आजकल के गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल के चचलते अक्सर कई लोगों में झड़ते बालों की समस्या देखने को मिल रही है। इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं लेकिन फिर भी हेयरफॉल कम नहीं होता। हेयरफॉल के कुछ कारण भी हो सकते हैं जो बाल झड़ने की समस्या बढ़ाते हैं। न्यूट्रीशिनिस्ट नीधि कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें हेयरफॉल होने के मुख्य कारण बताए हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C6q-WIopLy8/?utm_source=ig_web_copy_link
कम आयरन लेवल होने के कारण भी हेयरफॉल तेजी से होने लगता है। ऐसे में शरीर के आयरन लेवल को ठीक करने के लिए आप डाइट में अनार, चुकंदर और किश्मिश को शामिल कर सकते हैं। ये फूड्स खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है और बालों का झड़ना कम होता है।
आयरन लेवल कम होने के कारण

प्रोटीन कम सेवन
प्रोटीन का कम सेवन करने के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में आप डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन में जरुरी अमिनो एसिड मौजूद होते हैं जो हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। डाइट में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप सोयाबीन, दालें, राजमा, मछली, अंडा और दूध का सेवन कर सकते हैं।
असंतुलित हार्मोन
मेनोपॉज के कारण महिलाओं के कारण में सेक्स हार्मोन का लेवल गिर जाता है। एण्ड्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ने का कारण बीच में हेयरफॉल की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में मेनोपॉज के बाद महिलाओं को शरीर के साथ-साथ बालों की देखभाल करनी चाहिए।
तनाव
ज्यादा स्ट्रेस के कारण भी तेजी से बाल झड़ने लगते हैं। कई बार बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को बहुत ज्यादा तनाव हो जाता है ऐसे में इसके कारण उनके बाल झड़ने लगते हैं। तनाव का सीधा असर महिलाओं के बालों की सेहत पर होता है। ऐसे में बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपना तनाव कम रखें।

थॉयराइड
थॉयराइड के मरीजों को बाल झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा होती है। थॉयराइड होने पर बाल तेजी से झड़ने लगते हैं जिसके कारण गंजापन बढ़ सकता है। हाइपरथायरायडिज्म होने पर बाल झड़ने की समस्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए आप इसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हेयरफॉल होने के यही मुख्य कारण हो सकते हैं। हालांकि, यदि हेयरफॉल ज्यादा हो रहा है तो एक्सपर्ट को जरूर दिखाएं।
