आंत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। इसका सबसे जरूरी काम है खाने डाइजेस्ट करना। इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉब्शन करना। साथ ही साथ आंत में जब खाना पचता है तो जो वेस्ट प्रोडक्ट होते हैं तो उसे शरीर से बाहर निकालने का काम भी आंत ही करती है। हमारी आंतों को को बैक्टीरियाज, वायरल इंफेक्शन और अनहेल्दी फूड्स का खतरा बना रहता है। यह हाजमा को दुरूस्त करने का काम भी करती है। साथ ही साथ यह कई सारी परेशानियों से भी बचाती है.
खराब आंत के लक्षण
. खराब पाचन जैसे पेट खराब होना, गैस या पेट फूलना।
. आंत्र संबंधी आदतों में बदलाव होना।
. त्वचा संबंधी समस्याएं।

. खाद्य एलर्जी या फिर संवेदनशीलता।
. स्वप्रतिरक्षी विकार.
. अक्सर बीमार पड़ना.
. बिना वजह वजन कम होना या बढ़ना
. नींद और मूड संबंधी समस्याएं।
. यदि आपको अपनी आंत को हेल्दी रखना है तो अपनी डाइट में इन फूड आइटम को शामिल करना पड़ेगा जैसे ढेर सारे फल, सब्जी, फ्रूट जूस।
. प्रिबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स फूड्स आइटम भी खाने चाहिए जैसे दही और बकरी का दूध भी डाइट में शामिल करना चाहिए.
. खाने में तेल मसाले का कम से कम इस्तेमाल करें.
आंतों को स्वस्थ रखने वाला खाना खाएं
यदि आपको अपनी आंतों को सुरक्षित रखना है तो आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव करने होंगे। आतों को स्वस्थ रखने और बीमारियों से लड़ने में मदद करने वाले कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जो आपको स्वस्थ भी रखते हैं और आंतों के लिए भी फायदेमंद हैं। सबसे पहले आपको अपने खाने में कच्ची, उबली और पकी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। कुछ फलों, नट्स, स्प्राउट्स और प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाना खाएं।
बता दें कि प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स से भरपूर भोजन आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा आप खाने में कलरफुल फल-सब्जियां भी शामिल करें। प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स वाला खाना जैसे दही, फर्मेन्टेड डेयरी फूड, बकरी का दूध और फर्मेन्टड केफिर, माइक्रोएलगी, मिसो सूप, सौरक्राउट, या अचार खाने में जरूर खाएं। ये चीजें खाना आपकी आंतो के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

खाने में शामिल करें प्रोटीन
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको खाने में प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए। प्रोटीन बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। आप दिन की दो मील में प्रोटीन जैसे पनीर, दालें, साबुत अनाज या अंडा जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप डाइट में फल-सब्जियों को भी शामिल करें। प्रोटीन आपके पेट को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा प्रोटीन वजन घटाने में भी मददगार माना जाता है।

