कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा रहता है। खाने में ज्यादा तेल, जंकफूड के चलते इस समस्या का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में इसे कंट्रोल में रखने के लिए अच्छी डाइट का सेवन करना जरुरी है। अच्छी डाइट की बात करें तो आप लहसुन खा सकते हैं। लहसुन में मौजूद पोषक तत्व ओवरऑल स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप खाली पेट लहसुन का सेवन कर सकते हैं लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि लहसुन का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल में रहता है। यदि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट हेल्थ को बुरी तरह से खराब कर सकता है।

हार्ट के लिए रहेगा फायदेमंद

आपको बता दें कि लहसुन हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है।आयुर्वेद की मानें तो लहसुन और गुड़ का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा होता है। दिल से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

ऐसे करें सेवन

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को यदि कंट्रोल में रखना है तो आप कटोरी में लहसुन छीलकर रख दें फिर इसमें में एक चम्मच गुड़ पाउडर मिलाएं। इन दोनों को अच्छे से मिला लें। लहसुन और गुड़ से बनी यह चटनी हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा।

खाली पेट करें सेवन

हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन और गुड़ की चटनी खाएं। चटनी खाने के बाद आप पानी पी लें। दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी और और जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए इस चटनी का इस्तेमाल करें। लहसुन और गुड़ दोनों में ही औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से गट हेल्थ इम्प्रूव होती है और पेट संंबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा होता है, यह स्किन की हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

इन चीजों का भी करें सेवन

. आपको रोज सुबह ओट्स का सेवन करें इसकी मदद से आप कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

. इसके अलावा हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, धनिया, पुदीना आदि इन चीजों का सेवन करके भी आप खुद को तंदुरुस्त रख सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप नट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं।

. इसके अलावा कुछ फलों का सेवन करना भी बेहद जरूरी और फायदेमंद माना जाता है।

. आप रोजाना व्यायाम भी कर सकते हैं। इन सब चीजों को करने के बाद भी अगर आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम नहीं होता तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हो सकती हैं ये बीमारियां

हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसके कारण दिल, किडनी, स्ट्रोक और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने डाइट में बदलाव करें। सबसे पहले आपको कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए बेलेंस्ड डाइट का सेवन करना चाहिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप मछली और चिकन का सेवन भी कर सकते हैं इनमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *