इन दिनों बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बन रहा है। ऐसे में सभी वजन कम करने के आसान तरीके ढूंढ रहे हैं। अब टिक टॉक पर वेट लॉस का एक नया ट्रैंड काफी वायरल हो रहा है। इस ट्रैंड को राइसजेम्पिक (RiceZempic) कहा जा रहा है। यह ट्रैंड क्या है और इससे वजन कैसे कम होता है। आज आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं।

वजन घटाने के लिए किफायती ड्रिंक है राइसजेम्पिक

इस बारे में यही कहा जा रहा है कि ये ओजेम्पिक, वेगोवी और जेपबाउंड जैसी वजन घटाने वाली जीएलपी-1 दवाई की तरह ही काम करता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए पहले कच्चे चावल के पानी में भिगोया जाता है और फिर पानी को छानकर अलग रख दिया जाता है। इसके बाद इसे पिया जाता है। जापान जैसे देशों में चावल का पानी वजन कंट्रोल करने के लिए बहुत ही पापुलर ड्रिंक है। यह वजन घटाने के लिए बहुत ही आसान और किफायती तरीका है।

तेजी से कम होगा वजन

वहीं टिकटॉकर्स का इस पर कहना है कि सुबह खाली पेट ले जानी वाली ये मील बहुत अच्छी है। यूजर्स का कहना है कि इस पानी से वजन कम होता है क्योंकि इसमें स्टार्च पाया जाता है जो भूख को रोक देता है और ओजेम्पिक की तरह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करता है। चावल के पानी में प्रीबायोटिक मौजूद होते हैं जो गट हेल्थ और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। चावल का पानी स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें स्टार्च पाया जाता है जो कि प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करता है। एक टिकटॉकर ने तो यह भी दावा कर दिया है कि राइसजेम्पिक पीने से उन्होंने दो महीने में अपना 27 किलो वजन कम कर लिया है हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स इस पूरे फैक्ट से सहमत ही नहीं है कि राइसजेम्पिक से इतना वजन कम किया जा सकता है।

इस तरह से काम करता है राइसजेम्पिक

लोगों के इस दावे के पीछे की वजह ये हो सकती है कि चावल के पानी में प्रतिरोधी स्टार्च मौजूद होता है। यह पाचन को धीमा कर देता है जिससे ब्लड शुगर लेवल अच्छा होता है और लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास होता है। इससे लोगों का खाना कम हो सकता है और लैस कैलोरी को भी बढ़ावा मिलता है जोकि फैट कम करने के लिए जरुरी है। ओजेम्पिक और वेगोवी जैसी दवाईयां भी इसी तरह काम करती हैं।

क्या है ओजेम्पिक?

ओजेम्पिक हफ्ते में एक बार इंजेक्ट की जाने वाली दवाई है। इस दवाई को लेने से बिना कुछ किए एक महीने में आप एक किलो से ज्यादा वजन कम कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *