आपने महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर के बारे में कई बार सुना होगा। यह कैंसर महिलाओं में बहुत कॉमन है इसकी शुरुआत तब होती है जब सेल्स जरुरत से ज्यादा मात्रा में बढ़ने लगते हैं और उसमें ट्यूमर बढ़ने लगता है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है। पुरुषों में भी इस कैंसर के लक्षण नजर आते हैं। जानकारी के अनुसार, 2022 में पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का एक मामला भी सामने आया है। साल 2023 में दो मामले सामने आए हैं। जुलाई 2024 तक ब्रेस्ट कैंसर के तीन मामले सामने आए हैं। यदि महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की तुलना में इसके कम मामले ही सामने आए हैं। तो चलिए जानते हैं कि पुरुषों में इस कैंसर के क्या लक्षण होते हैं।
60 से 70 साल के उम्र के पुरुषों को होता है खतरा
पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी बेहद दुर्लभ कैंसर है। यह कैंसर तब होता है जब ब्रेस्ट में सेल्स अनियंत्रित तौर पर बढ़ने लगते हैं। महिलाओं की तरह पुरुषों के ब्रेस्ट में भी सेल्स बढ़ने लगते हैं। पुरुषों में दूध पैदा करने वाले ग्लैंड नहीं होते हैं लेकिन उनमें वसायुक्त नलिकाएं और ब्रेस्ट सेल्स होते हैं जिसमें कैंसर बन सकता है। पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले किसी भी उम्र में बढ़ सकते हैं। खासतौर पर 60 से 70 साल के उम्र के पुरुषों में इस बीमारी का खतरा बढ़ता है।

लक्षण
. ब्रेस्ट में दर्द रहित गांठ
. निप्पल से खून आना
. ब्रेस्ट में सेल्स में मोटा होना
. निप्पल का आकार बदलना
. लिम्फ में नोड्स बनना
. स्किन पर और त्वचा पर अल्सर
कारण
. शराब पीना
. अधिक वजन होना

. शारीरिक गतिविधियों में कमी
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पुरुषों के सीने में कई तरह के बदलाव आते हैं और इन बदलावों को नजरअंदाज करना बहुत मुश्किल है। ब्रेस्ट कैंसर में सूजन होने लगती है, जिसके कारण सूजन कठोर हो जाती है और इसमें गांठ दिखने लगते हैं। पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर होने पर निप्पल में दर्द की समस्या हो सकती है। पुरुषों में निप्पल दर्द होना नॉर्मल नहीं है ऐसे में आप इसे नजरअंदाज न करें।
