कई बार हम लोग उदासी महसूस करते हैं लेकिन क्या यह चीज डिप्रेशन हो सकती है। उदासी और डिप्रेशन में अंतर समझना भी जरुरी है ताकि हम सही समय पर सही मदद ले सकें। तो चलिए जानते हैं दोनों में क्या अंतर हैं और कैसे पहचानें कि आप डिप्रेस हैं या फिर सिर्फ उदास। सही समय पर सही जानकारी और मदद से डिप्रेशन का इलाज संभव है और इसी के जरिए आप जीवन को फिर से खुशहाल बना सकते हैं।

डिप्रेशन क्या है

डिप्रेशन सिर्फ कुछ दिनों की उदासी ही नहीं है बल्कि यह महीनों या सालों तक चल सकता है और व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। वहीं सामान्य उदासी एक अस्थायी भावना है जो किसी नेगेटिव घटना के बाद होती है और धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

उदासी क्या है

हमारी जिंदगी में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं जब हम उदास महसूस होते हैं। यह सामान्य है और समय के साथ यह भावना खुद व खुद ही ठीक हो जाती है लेकिन कभी-कभी यह उदासी गहरी हो जाती है और लंबे समय तक भी रहती है जिसको डिप्रेशन कहते हैं। यह एक ऐसी गंभीर मानसिक हेल्थ समस्या है। डिप्रेशन और सामान्य उदासी में अंतर बहुत जरुरी है ताकि समय रहते सही इलाज और मदद ली जा सके।

उदासी के लक्षण

यह एक ऐसी सामान्य भावनात्मक प्रतिक्रिया है जो किसी नेगेटिव घटना या फिर अनुभव के बाद होती है। यह भावना थोड़े समय के लिए ही रहती है और धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। उदासी के कई कारण हो सकते हैं। जैसे

. किसी खास को खो देना
. किसी जरुरी काम में असफलता
. किसी के साथ झगड़ा होना

डिप्रेशन के लक्षण

यह एक ऐसी मेंटल हेल्थ समस्या है जो लंबे समय तक रहती है और व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालती है। यह सिर्फ एक भावना नहीं है बल्कि यह है एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज आसानी आ सकती है।

. लगातार उदासी महसूस होना
. किसी भी काम में रुचि न होना
. थकान और ऊर्जा की कमी
. नींद की समस्या
. आत्म सम्मान में कमी
. भूख में बदलाव
. आत्महत्या के विचार

डिप्रेशन और उदासी में अंतर

. उदासी में व्यक्ति धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट आता है जबकि डिप्रेशन में यह कठिन होता है।

. उदासी कुछ दिनों या हफ्तों तक रह सकती है जबकि डिप्रेशन कई महीनों या सालों तक भी रह सकते हैं।

. डिप्रेशन व्यक्ति के काम करने की क्षमता, रिश्तों और जीवन की गुणवत्ता पर गहरा असर डालता है जबकि उदासी का असर इतना गंभीर नहीं होता।

ऐसे करें डिप्रेस और उदास की पहचान

यदि आप लगातार दो हफ्तों से ज्यादा समय तक उदासी, थकान, नींद की कमी और किसी भी काम में रुचि न होने जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो यह डिप्रेशन हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर या फिर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *