उत्तर प्रदेश के देवरिया के मेहरौन गांव में एक कॉलेज में 80 छात्र फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार पड़ गए हैं। फिलहाल अब इस समय हालत स्थिर है और मामले की जांच चल रही है। अधिकारों ने बीते दिन बताया कि जिले के मेहरुना गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के करीब 80 स्टूडेंट को फूड प्वॉइजनिंग के कारण बीमार पड़ गए हैं।

अधिकारी कर रहे हैं घटना की जांच

जिले के मेहरुना गांव में करीबन 80 छात्र फूड प्वॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए हैं। उन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत थी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार की रात छात्रों के खाना खाने के बाद हुई थी। जिला मजिस्ट्रेट दिव्या मितल ने बताया कि छात्रों की हालत अभी स्थिर है और घटना की अच्छे से जांच भी की जा रही है। वहीं बीते दिन शाम को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सरकारी स्कूल में कुछ छात्रों की फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार होने की भी सूचना मिली है। दो छात्रों का इलाज चल रहा है बाकी के छात्रों का स्कूल में ही मुख्य चिकित्सा के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम के द्वारा इलाज किया जा रहा है ।

ऐसे होती है फूड प्वॉइजनिंग

फूड प्वॉइजनिंग एक तरह का इंफेक्शन होता है जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण फैल सकता है। जब कोई भी बैक्टीरिया या फंगस से संक्रमित किसी फूड को कोई व्यक्ति खाता है तो ये बैक्टीरिया पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया का खत्म कर देते हैं जिससे पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। ज्यादातर गंदे पानी, एक्सपायरी पैक्ड फूड, ज्यादा देर से बने खाने को खाने से यह हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 32-35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर बैक्टीरिया और फंगस पैदा होने लगते हैं। कई शोधों में पाया गया है कि 37 डिग्री से ज्यादा तापमान बैक्टीरिया या फंगस के लिए बहुत अनुकूल होता है।

फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण

. कुछ भी खाने के बाद पेट में तेज दर्द होना
. आधे घंटे में उल्टी-दस्त
. खाना न पचना
. सिर में दर्द
. ज्यादा थकान
. कमजोरी

कारण

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ भी खाने के बाद पेट में तेज दर्द, हर आधे घंटे में उल्टी दस्त, खाना न पचना, सिर में दर्द, ज्यादा थकान और कमजोरी, बुखार जैसा कुछ भी लगे तो यह फूड प्वॉइजनिंग का ही लक्षण हो सकता है। वैसे तो यह किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन बच्चों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। यदि कुछ भी खराब खाने से उल्टी-दस्त के साथ बुखार, दस्त में खून आना, बार-बार उल्टी और सिर्फ पानी ही निकले, मुंह सूख रहा हो, शरीर में रैशेज निकलने ऐसी समस्याएं तीन दिन से ज्यादा रहती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

फूड प्वॉइजनिंग से बचने के लिए इन सभी बातों का ध्यान रखें।

. खाने की जगह और बर्तन रखने की जगह को साफ रखें।

. मसालों और अनाज में फंगस होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

. नमकीन, बिस्किट हमेशा डिब्बे में रखें। पैक्ड फूड की एक्सपायरी देखकर ही इस्तेमाल करें।

. खासतौर पर बारिश के दिनों में यदि आप बाहर कुछ बाहर का खा रहे हैं तो ध्यान रखें।

. साफ-सुथरी जगह पर ही खाना खाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *