बाथरुम में जब भी चींटियां लगें तो उसे डायबिटीज की बीमारी के साथ ही जोड़ा जाता है लेकिन आपको बता दें कि बाथरुम में चींटियां किसी ओर कारण से भी आ सकती हैं। जैसे यदि चींटियों को बाथरुम में कोई कीड़ा दिखे तो भी वह आ सकती हैं या सिंक, टब या शॉवर में पानी अच्छे से नहीं निकले तब भी चींटियां लग सकती हैं। इसके अलावा यदि बाथरुम में टूथपेस्ट गिरा हुआ है तो भी चींटियां आ सकती हैं। टॉयलेटरीज से टपकने वाले पदार्थ शॉवर में फफूंद और यहां तक कि मृत त्वचा कोशिकाएं और झड़े हुए बाल भी चींटियां लगने का कारण हो सकते हैं।

बाथरुम में चींटियां लगना डायबिटीज से जोड़ा जाता है

बॉडी में जब इंसुलिन की कमी होती है तो व्यक्ति डायबिटीज की बीमारी का शिकार हो जाता है। आपको बता दें कि पैन्क्रियाज से निकलने वाले लिक्विड को ही इंसुलिन कहा जाता है। इसका मुख्य काम ब्लड में शुगर लेवल को कम करना है। डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई बीमारी है यदि खान-पान में किसी तरह की गड़बड़ी हो तो डायबिटीज हो सकती है। बस इतना ही नहीं लिवर प्रॉब्लम और थॉयराइड के कारण भी डायबिटीज हो सकती है। यदि आप डायबिटीज की बीमारी के शिकार हो जाएंगे तो आपके शरीर में इसके कुछ शुरुआती लक्षण नजर आ सकते हैं। इसके शुरुआती लक्षण बहुत ही नॉर्मल होते हैं।

जैसे

. बार-बार पेशाब आना
. भूख लगना
. टॉयलेट में चींटी लगना
. वजन कम होना
. कमजोरी आना
. घाव भरना में समय लगना

आपको बता दें कि चींटियां लगने का कारण हमेशा ही डायबिटीज नहीं होता। यदि आपको कंफर्म है कि आपको डायबिटीज ही है तो आपको सबसे पहले ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए क्योंकि यह बीमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी साधारण ही बीमारी है लेकिन यदि यह बढ़ जाए तो इंसान की जान भी जा सकती है।

ऐसे करें इससे बचाव

. डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए पहले अपने खान-पान को कंट्रोल में रखें। चीनी एक लिमिट में ही खाएं और दवाई पर टाइम पर खाएं।

. यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो चोट लगने से बचें, क्योंकि डायबिटीज की बीमारी में चोट जल्दी नहीं भरती और नाखून काटते समय भी इस बात का खास ध्यान रखें।

. डायबिटीज के मरीजों को एक्सरसाइज जरुर करना चाहिए। ऐसे में सुबह जितना हो सके वॉक, जॉगिंग और रनिंग करते हुए। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *