रोजाना एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि आज की युवा में जिम जाना और योगा करने की आदत बढ़ती जा रही है। जहां कुछ युवा जंक फूड और खराब लाइफस्टाइल को अपना रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे युवा भी हैं जो कि जिम और योगा जैसी चीजों को अपना रहे हैं। आपको बता दें कि मोटापा कम करने और कैलोरी को तेजी से बर्न करने के लिए पुशअप, स्कवाट्स और जंप को जोड़कर बर्पी एक्सरसाइज बनाई गई है। यह एक्सरसाइज आपको फुल बॉडी वर्कआउट देती है और इससे कैलोरी बर्न होने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ भी अच्छी होती है। यह एक्सरसाइज आपको फुल बॉडी वर्कआउट भी देती है।
इससे कैलोरी बर्न होती है, हार्ट हेल्थ अच्छी होती है, फैट तेजी से कम होता है, लंग्स की पावर बढ़ती है और ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट स्वस्थ व्यक्ति को बर्पीज करने की सलाह देते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बर्पी एक्सरसाइज के फायदे और उसे करने का सही तरीका बताते हैं।
फायदे
दिल रहेगा स्वस्थ
इस एक्सरसाइज को करने से व्यक्ति को कभी भी ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती। ब्लड प्रेशर नॉर्मल होने से दिल संबंधी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।
ब्रेन फंक्शन होगा बेहतर
इस एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे खून ब्रेन तक आसानी से पहुंचता है और न्यूरोलॉजिकल समस्या का जोखिम भी कम होता है। इससे ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है।
फेफड़े बनेंगे मजबूत
बर्पीज एक्सरसाइज को करने से फेफड़े मजबूत बनते हैं। हालांकि इस एक्सरसाइज के अभ्यास के दौरान शुरुआत में व्यक्ति की सांसें फूल सकती हैं लेकिन बाद में इससे फेफड़ों का कार्य बेहतर बनाने और संक्रमण दूर करने में मदद मिलती है।
कैसे करें एक्सरसाइज?
.इस एक्सरसाइज को करने के लिए स्कवाट्स पोजिशन में बैठना होता है और पुशअप करते हुए जंप करना होता है।
. इस दौरान अपने घुटनों को मोड़कर नीचे की ओर झुके।
. फिर दोनों हाथों को जमीन पर रखते हुए पुशअप्स करें।
. इसके बाद दोबारा स्क्वाट्स पोजीशन में आ जाएं।
. आखिर में एड़ी के बल पर जंप करें।
. इस प्रक्रिया को आप अपनी स्ट्रेंथिग के दौरान भी कर सकते हैं।
. धीरे-धीरे आप अपने काम करने की प्रक्रिया बढ़ा दें।
कैलोरी होगी बर्न
बर्पी एक्सरसाइज को करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इससे आपका मोटापा भी कंट्रोल में रहता है। यदि किसी व्यक्ति का वजन करीबन 85 किलो है और वह व्यक्ति रोज 20 बर्पी करता है तो इससे करीब 12-15 कैलोरी बर्न हो सकती है।
