बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अपनी कुकिंग हैक्स, जिम वर्कआउट, योगा सेशन और स्किन केयर रुटीन अक्सर वह अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब कुछ समय पहले ही बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी ग्लोइंग स्किन का राज फैंस को बताया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस की बेदाग और ग्लोइंग स्किन का राज कोई फेशियल ट्रीटमेंट या क्रीम नहीं बल्कि एक घरेलू नुस्खा है। इस बात का खुलासा खुद तमन्ना भाटिया ने अपने सोशल मीडिया पर किया है। आइए जानते हैं।
सामग्री
कॉफी – 1 चम्मच
चंदन पाउडर – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/Clp8uCtg7mn/?utm_source=ig_web_copy_link
बनाने की विधि
. सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी डालें।
. फिर में चंदन का पाउडर और शहद मिलाकर मिक्स कर लें।
.इन सब चीजों को मिक्स करने के बाद यदि आपको पेस्ट गाढ़ा लगता है तो थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं।
. इस मास्क को लगाने से पहले चेहरे को क्लींजिंग मिल्क से साफ कर लें।
. फिर पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
. मास्क सूखने के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
. इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
फेस पैक लगाने के फायदे
टैनिंग होगी दूर
धूप, धूल और प्रदूषण के कारण यदि आपके चेहरे पर टैनिंग होती है तो आप चंदन और कॉफी से बना पैक लगा सकते हैं। कॉफी में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं इससे आपको टैनिंग की समस्या से मदद मिलेगी।
त्वचा की सूजन होगी कम
कॉफी आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है और वहीं चंदन त्वचा को अंदर से ठंडक पहुंचाता है। बारिश के मौसम में यदि आपके चेहरे पर सूजन आती है तो आप यह फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेहर की रंगत होगी बेहतर
चंदन और कॉफी से बना फेस मास्क त्वचा की रंगत सुधारने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से साफ करते हैं। इससे स्किन की रंगत अंदर से साफ होने में मदद मिलती है।
दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा की ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है जिससे त्वचा में मौजूद दाग-धब्बे हटाने में मदद मिलती है।
