घूमना फिरना किसे पसंद नहीं होता अपनी व्यस्त जिंदगी से समय मिलते ही लोग सैर पर निकल पड़ते हैं। लेकिन घूमते समय वह अपनी फिटनेस का ध्यान बिल्कुल नहीं रखते जिसके कारण शरीर में थकान हो जाती है। ज्यादा देर तक ट्रैवल करने के कारण शरीर में अकड़न होने लगती है। ऐसे में यदि आप भी सफर के दौरान अपनी फिटनेस का ध्यान नहीं रखते और बॉडी पेन के कारण परेशान रहते हैं तो आज आपको कुछ योगा एक्सपर्ट स्मृति की कुछ ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बताते हैं जिनसे आपकी थकान दूर होगी।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C9kR89HSqZI/?utm_source=ig_web_copy_link
वृक्षासन
इस स्ट्रेचिंग को करने से पैरों की मांसपेशियों को स्थिर करने, संतुलित और आराम देने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह पिंडली की मांसपेशियों में ताकत और सहनशक्ति भी बढ़ती है।
पैरों की उंगलियों से चलें
घुटने के जोड़ों को मजबूत और स्थिर करने के लिए आप अपने पैरों की उंगलियों पर चल सकते हैं इससे बहुत ज्यादा चलने के बाद रिकवरी में मदद मिलती है। यह स्ट्रेचिंग आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल करती है जिससे ब्लड फ्लो और मेटाबॉल्जिम बेहतर बनता है।
पादहस्तासन
इस आसन को करने से आपका पूरा शरीर खींचता है जिससे हैमस्ट्रिंग में खींचाव होता है और कूल्हे खुलते हैं। यह आसन पेट के अंगों को भी बढ़ावा देती है जिससे पाचन में मदद मिलती है। इसके अलावा पैर की मांसपेशियां खींचने और उन्हें मजबूत बनाने में भी यह मुद्रा बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
ताड़ासन
इस स्ट्रेचिंग आसन को करने से दर्द से आराम मिलता है। रीढ़ की हड्डी को लंबा करने और मुद्रा में सुधार करने में भी मदद मिल ती है। इसके अलावा पीठ की मांसपेशियों में भी तनाव कम होता है। इसके अलावा यह पैर की मांसपेशियों को एक्टिव करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
नटराजासन
यह एक तरह का स्ट्रेचिंग आसन है जिसे ट्रैवलिंग के दौरान करने से रीढ़ की हड्डी को फैलाने और छाती को खोलने में मदद भी मिलती है जिससे पीठ का तनाव कम होता है। यह आसन पैर की मांसपेशियों की एक्टिव करता है और फैलाता है जिससे दर्द भी कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। यह आसन तनाव कम करता है जिससे हार्मोनल संतुलित करने में मदद मिलती है।
