Fast food खाने की वजह से, समय से न सोने से  और ख़राब लाइफस्टाइल को अपनाने से कई तरह की बिमारियां लग रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा डायबिटीज के शिकार हैं लोग। इसके अलावा हाई bp का होना भी सेहत पर भरी पड़ता है। एक बार हाई बीपी हो गया तो जिंदगीभर उसकी मेडिसिन और उसे यूज़ कंट्रोल में रखना होता है।

वहीँ इस बारिश के मौसम का असर भी डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों पर पड़ता है। ऐसे में कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। बता दें बरसात का मौसम लोगों को खूब पसंद आता है, लेकिन इस मौसम में कई तरह के इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। शुगर के मरीजों को बारिश में ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।

हालांकि कुछ लोग यह मानते हैं कि बरसात में ब्लड शुगर अनकंट्रोल होने लगता है। क्या ऐसा होता है, चलिए आज इसी के बारे में जालंधर के फिजीशियन डॉ. समीर मल्होत्रा से जानते हैं।

ब्लड शुगर में फ्लक्चुएशन

जालंधर के फिजीशियन डॉ. समीर मल्होत्रा के मुताबिक बारिश का मौसम हेल्थ के लिए काफी मुश्किल माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। जगह-जगह पानी भरने से मच्छर पैदा होने लगते हैं।

मच्छरों से कई बीमारियां फैलने लगती हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को बारिश में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तापमान में बदलाव, अत्यधिक ह्यूमिडिटी और पसीना शरीर को प्रभावित करने लगता है। इससे ब्लड शुगर में फ्लक्चुएशन होने लगती है।

ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ा जाता है

डॉक्टर समीर के मुताबिक बारिश में लोग पानी पीना कम कर देते हैं। जिसकी वजह से कई बार डिहाइड्रेशन होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ा सकता है। ऐसे में शुगर के मरीजों को बरसात में रोजाना 3-4 लीटर पानी पीना जरूरी है।

साथ ही खाने-पीने को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बरसात का मौसम सीधे तौर पर ब्लड शुगर में बदलाव की वजह नहीं बनता है, लेकिन कुछ गलतियां शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं। लोगों को बारिश में रोजाना अपना शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिए और डॉक्टर की दी गई दवाएं समय से लेनी चाहिए।

बारिश के मौसम में शुगर लेवल को इस तरह करें कंट्रोल

घर का बना फ्रेश खाना खाएं

बाहर का फूड अवॉइड करें

फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें, लेकिन उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें

बरसात के मौसम में भी नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें

ज्यादा उमस में रहने से बचें

पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीते रहें

इस मौसम में मच्छरों और वायरल व बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करें

डॉक्टर की सलाह लेकर डायबिटीज के मरीज फ्लू वैक्सीन लगवा लें

ब्लड शुगर कंट्रोल करने की दवा और इंसुलिन डॉक्टर के बताए अनुसार लें

एक्सरसाइज या बाहर जाते समय अपने पैरों का विशेष ध्यान रखें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *