आज कल के लाइफस्टाइल का हर कोई शिकार हो रहा है। ऐसे में युवां इसके अधिक शिकार हो रहे हैं।  बात अगर शराब और नशीली दवाओं के सेवन की करें तो लोग इसे स्टेटस सिंबल मान हैं। इसके चलते वे उन्हें इसकी लत लग जाती है। जिसकी वजह से कई बार इसे छोड़ पाना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं इसका असर शरीर के कई अंगों पर पड़ता है। वहीँ विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 40 करोड़ लोग शराब और नशीली दवाओं की लत लो चपेट में हैं। शराब दुनिया भर में व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों को प्रभावित करने वाली एक सबसे बड़ी वजह बनता जा रहा है।

शराब की लत की चपेट में हैं करोड़ों लोग

बता दें who के मुताबिक लगभग 28.3 करोड़ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं और इसकी वजह से वे कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। शराब का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हुआ है। इसमें व्यक्ति का लिवर खराब होने, दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ रहा है। कई बार नशे में होने की वजह से लोग किसी न किसी दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।

परिवारों को भुगतना पड़ता है खामियाजा

समुदायों और परिवारों को कई हद तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। घर में अगर एक भी व्यक्ति शराब का सेवन करता हैं और उसको इसकी लत लग जाती है तो सभी को परेशानी झेलनी पड़ती है।  भावनात्मक से लेकर उन्हें आर्थिक बोझ का भी सामना करना पड़ता है।

रोकथाम के लिए क्या  who ने दिए टिप्स

जो लोग नशीली चीजों की लत से परेशान हैं वे इसे छोड़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कई उपाय करने की जरूरत है

शराब और नशीली दवाओं के उपयोग से जुड़े जोखिमों के बारे में सूचित रहें। इन जोखिमों को समझने से आप इससे दूर रहने में खुद की ही मदद कर सकते हैं।

खुद को ऐसी चीजों में बिजी रखें, जो आपके तनाव को कम कर सके। साथ ही आपकी हेल्थ के लिए अच्छी हों। इमने आप व्यायाम, हेल्दी खाना और अच्छे लोगों से संबंध बनाना शामिल कर सकते हैं।

अगर आप या आपका कोई परिचित नशीली चीजों की चपेट में हैं तो उसकी मदद करें। किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल या किसी एक्सपर्ट से बात कर उसका इलाज शुरू करवाएं, ताकि वो इसकी लत से खुद को दूर रख पाए।

अपने आप को ऐसे लोगों से घेरे रखें जो आपको नशीली चीजों से दूर रहने में मदद करें। आप इसके लिए अपने परिवारवालों और अपने दोस्तों की मदद ले सकते हैं।

इसके अलावा, नशीली चीजों के सेवन को रोकने के लिए शिक्षा और जागरूकता जैसे कार्यक्रम होने चाहिए। जो लोगों को शराब और नशीली दवाओं के उपयोग से जुड़े जोखिमों के बारे में अच्छे से बता सकें। विशेष रूप से युवा लोगों को टारगेट करते हुए ये प्रोग्राम होने चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *