ब्रेस्ट और यूट्रस कैंसर आजकल महिलाओं में सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक मानी जाती हैं। इन दोनों प्रकार के कैंसर का समय रहते पहचाना और उपचार शुरू करना काफी आवश्यक होता है। ऐसे में महिलाओं को इसके लिए समय-समय पर जांच और टेस्ट कराना बेहद जरूरी है। खासकर 40 साल के बाद की महिलाओं के लिए टेस्ट कराना बहुत जरूरी है। अगर आप भी 40 साल की हैं या उससे ज्यादा है तो आपको ये दो जरूरी टेस्ट जरूरी करवाने चाहिए, ताकि समय रहते इन बीमारियों का पता लगा के और इलाज के जरिए इससे बचा जा सके। चलिए इन दो टेस्ट एक बारे में जानते हैं

Mammography करवाएं

मैमोग्राफी यानी ब्रेस्ट स्क्रीनिंग टेस्ट एक प्रकार की रेडिओलॉजिकल जांच है जो महिलाओं के ब्रेस्ट की तस्वीरें बनाती है। इस टेस्ट के द्वारा कैंसर या किसी अन्य ब्रेस्ट संबंधी समस्याओं की पहचान की जाती है। यह टेस्ट आमतौर पर 40 वर्ष की उम्र के बाद से किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 40 के बाद महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

वहीं महिलाओं को इस टेस्ट की सलाह इसलिए दी जाती है ताकि कैंसर के शुरुआती स्टेज को पहचाना जा सके और उचित उपचार की शुरुआत किया जा सके। ब्रेस्ट स्क्रीनिंग की अन्य तकनीकें भी हो सकती हैं, जैसे कि 3D मैमोग्राफी, जो अधिक रेलेवेंट जानकारी प्रदान कर सकती है।

Cervical Cancer screening करवाएं

गर्भाशय स्क्रीनिंग यानी सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग भी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण टेस्ट है, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनकी उम्र 40 साल से अधिक है। इस टेस्ट में पेप स्मीयर टेस्टिंग शामिल हो सकती है, जिसमें गर्भाशय से नमूना लिया जाता है और लैब में जांच किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक रूप से होने वाले बदलावों को ट्रैक करना होता है, जो कि कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

वहीं महिलाओं को यह स्क्रीनिंग टेस्ट नियमित रूप से कराना चाहिए, क्योंकि यह यूट्रस कैंसर की पहचान करने में मदद कर सकती है और इससे उचित समय पर उपचार शुरू करने की संभावना बढ़ सकती है।

40 के बाद ये दोनों टेस्ट कराना जरूरी

40 साल के बाद महिलाओं के लिए ब्रेस्ट स्क्रीनिंग और यूट्रस स्क्रीनिंग दोनों टेस्ट करवाना जरूरी है। इन टेस्टों को नियमित अंतराल पर कराना चाहिए ताकि समस्याओं को जल्दी पहचाना और इलाज करने में सक्षम हों।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *