योग करने हमारी सेहत से जुडी हर समस्या में राहत मिलती है। वहीँ यदि आप हर रोज योगासन करते हैं तो आप फिजिकली फिट होने के साथ साथ मेंटली भी स्ट्रोंग बनते हैं। ऐसे में योग को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। बता दें हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। वहीँ इस बार योग दिवस मनाने को लेकर खूब तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में 127 साल के योग गुरु स्वामी शिवानंद चर्चा काफी में हैं। बता दें उन्हें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार से भी नवाजा था। तो आज आपको योग गुरु स्वामी शिवानंद के बारे में जानकारी देते हैं।

कौन है योग गुरु स्वामी शिवानंद
बता दें स्वामी शिवानंद 127 साल के हैं। उनका जन्म 8 अगस्त, 1896 को हुआ था। उनका जन्म आजादी से पहले बंगाल प्रेसीडेंसी में हुआ था जो अब बांग्लादेश में है। अब वह पिछले कई दशकों से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित कबीर नगर में रह रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इस उम्र में भी योग से अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वह रोज सुबह 3 बजे उठकर योगसाधना करते हैं।
हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में हुए थे शामिल
बता दें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर इन दिनों कई जगहों पर तरह-तरह के इवेंट आयोजीय हो रहे हैं। वहीँ बीते दिनों मुंबई में योग दिवस को लेकर एक इवेंट का आयोजन हुआ। यहां पर 127 साल के स्वामी शिवानंद भी शामिल हुए और योग करते हुए नजर आए। बता दें कि, इस साल भी हर साल की तरह 21 जून, दिन शुक्रवार को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार योग दिवस 2024 के लिए “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” थीम रखी गयी है। तो इस योग दिवस पर आप भी संकल्प ले और योग करना शुरू कर दें। ताकि आने वाले समय में आप रोग मुक्त हो पायें।
