बहुत से लूग्न को कुछ खाते ही पेट में कई तरह की प्रॉब्लम होने लगती है। इसमें एक प्रॉब्लम सबसे आ है और वो है कब्ज की समस्या। इसके होने से शरीर टूटने जैसा हो जाता है। वहीँ हर सामी थकावट का सामना भी करना होता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलु टिप्स को आप फॉलो कर सकते हैं। धीरे ह्द्देरे आपको राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।

इसबगोल का सेवन करें

बता दें कब्ज से राहत पाने कल लिए आप रात में सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच इसबगोल की भूसी का सेवन करें। दरअसल, इसबगोल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का कम करता है। इसके सेवन से मल नरम होकर आसानी से बाहर निकल जाता है और आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलती है।

दूध और हींग का इस्तेमाल करें

बता दें अगर आप कब्ज की समस्या से काफी दिनों से परेशान है तो रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर हींग को मिलाकर पी सकते हैं। इससे सुबह पेट आसानी से साफ होगा। इतना ही नहीं गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

दूध और मुनक्का का सेवन करें

इस समस्या में रहता देने का दूध और मुनक्का भी करता है। इसके लिए रात में सोने से पहले दूध के साथ मुनक्का खा लें। मुनक्का पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मल सॉफ्ट होकर आसानी से निकल जाता है। इसके लिए एक गिलास दूध में 7-8 मुनक्का को उबालकर सेवन करें। इससे सुबह पेट अच्छे से साफ होगा और आपको राहत मिलेगी।

दूध और घी देता है राहत

बता दें कब्ज से परेशान हैं, तो रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पी लें। दरअसल, घी एक नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है। यह मल को नरम बनाता है। जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या धीर धीरे दूर होती है।

दूध और गुड़

दूध और गुड़ कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दूध और गुड़ का भी इम्पोर्टेन्ट रोल है। इसके से लाभ मिलता है।  दरअसल गुड़ में मौजूद औषधीय गुण पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने का काम करता है। इसका सेवन करने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में गुड़ का टुकड़ा मिलाकर सेवन करें। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है साथ ही कब्ज की समस्या दूर होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *