गर्मियों के दिनों में अकसर बहुत से लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी परेशान रहते हैं। दरअसल जब हमारा पाचनतंत्र ठीक से काम नहीं करता है तो हमारे पेट में अपच, गैस, सिरदर्द, पेट फूलना और भूख न लगने जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम अपने पाचनतंत्र को हेल्दी रखें। ताकि हम एक हेल्दी और सेहतमंद जीवन जी सके। अगर आप भी हर दम पेट से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं तो आप इन टिप्स को ध्यान में रखकर इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आइए जानते है पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के लिए किन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

खाने को चबाकर खाना फायदेमंद

वहीं आप जब भी खाना खाएं चबा कर खाएं। ऐसा करने से पेट में खाना जल्दी पचता है। हालांकि जब आप जल्दी- जल्दी बिना चबाए खाना खाते है तो इसे पचाने में आपकी डाइजेस्टिव सिस्टम को काफी मुश्किल होती है। जिससे आपको गैस, कब्ज आदि की समस्या हो सकती है।

ज्यादा मीठा खाने से बचें

बता दें कि मीठा खाना न केवल आपका वजन बढ़ाता है बल्कि रिफाइंड शुगर पाचनतंत्र के लिए भी सही नहीं होती है। ऐसे में कोशिश करें मीठा कम से कम खाएं। अगर आप बहुत ज्यादा मीठा खाने वालों में से हो तो आज से ही मीठा खाना कम कर दें। अधिक मीठा खाने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है। जोकि आपकी गट हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है।

लहसुन, अदरक, दालचीनी का सेवन करें  

अगर गैस, पेट फूलना और एसिडिटी से बहुत ज्यादा परेशान है तो आप अपनी डाइट में लहसुन, अदरक, दालचीनी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये न केवल आपके पाचनतंत्र के लिए बेहतर है बल्कि यह खराब गट बैक्टीरिया को भी खत्म करते हैं। साथ ही इससे और भी कई तरह के सेहत फायदें मिलते हैं।

खाने के साथ पानी न पिएं

हम में से ऐसे कई लोग है जो खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा करना गलत है। दरअसल खाने के साथ पानी पीने से आपके डाइजेस्टिव जूस और पेट का एसिड पतला होने लगता है और खाना सही से नहीं पचता है। वहीं खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना फायदेमंद है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *