बहुत बार आपने देखा और सुना भी होगा कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी ज्यादातर अमीर लोगों को ही होती है। जिस वे बेहतर तरीके से इलाज भी करवा पाते हैं। लेकिन एक नए अध्ययन में बात सामने आई है कि अमीर लोगों को आनुवंशिक रूप से कैंसर का खतरा गरीबों की तुलना में ज़्यादा होता है।

कम अमीर लोग ज्यादतर मधुमेह और गठिया के रोग से ग्रस्त

अध्ययन के अनुसार, अमीर लोगों को स्तन, प्रोस्टेट और अन्य प्रकार के कैंसर से जूझना पड़ता है। वहीँ न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कम अमीर लोग ज्यादतर मधुमेह और गठिया के रोग से ग्रस्त होते हैं क्योंकि उनके डेली रूटीन में शराब का सेवन बहुत ही ज्यादा होता है। जिससे उनको फेफड़ों के कैंसर होना खतरा ज्यादा रहता है। उल्लेखनीय रूप से, यह अध्ययन उच्च आय वाले देशों में आम तौर पर पाई जाने वाली 19 बीमारियों के बीच संबंध की खोज करने वाला पहला अध्ययन है।

स्तन कैंसर के लिए स्क्रीनिंग प्रोटोकॉल

वहीँ डॉ. हेगेनबीक ने साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस को बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर के लिए स्क्रीनिंग प्रोटोकॉल को इस तरह से अनुकूलित किया जा सकता है कि उच्च आनुवंशिक जोखिम वाली और उच्च शिक्षित महिलाओं को कम आनुवंशिक जोखिम वाली या कम शिक्षित महिलाओं की तुलना में पहले या अधिक बार स्क्रीनिंग मिल सके। अध्ययन के लिए, शोध दल ने 35 से 80 वर्ष की आयु के 280,000 फ़िनलैंड नागरिकों के लिए स्वास्थ्य डेटा, उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति और जीनोमिक एकत्र किया। डॉक्टर ने कहा कि उम्र बढ़ने और हमारी परिस्थितियों में बदलाव के साथ रोगहोने के चांसेस भी बढ़ जाता हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *