यूं तो आजकल सभी खाद्य पदार्थों में मिलावट होना आम हो गया है। लेकिन इन मिलावटी चीजों को खाने से सेहत को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शुरू से बड़े-बुजुर्ग कहते है कि घी खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, जोकि बिल्कुल सच है। लेकिन इन मिलावटी खाद्य पदार्थों में घी भी शामिल है। दरअसल मार्केट में कई तरह के मिलावटी घी आ रहे हैं। जिसे खाने से सेहत को फायदा मिलने की जगह नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप शुद्ध और देशी घी की पहचान करके ही खरीदे। आइए जानते है मिलावटी घी खाने से किस तरह की सेहत समस्याएं हो सकते है।

कैंसर से जुड़ी प्रॉब्लम होना

इतना ही नहीं लगातार मिलावटी घी खाने से कैंसर होने खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नकली घी में कई हानिकारक केमिकल्स और एडिटिव्स का उपयोग किया जाता है।

लिवर और किडनी के लिए हानिकारक

मिलावटी घी में मौजूद हानिकारक तत्व लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें की नकली और असली घी की पहचान करके ही खरीदे।

हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम होना

मिलावटी घी खाने से सबसे ज्यादा दिल की सेहत प्रभावित होती है। दरअसल मिलावटी घी में ट्रांस फैट और अन्य हानिकारक तत्व काफी ज्यादा मौजूद होता है। इससे शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है।  जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

पाचनतंत्र से जुड़ी परेशानी होना

वहीं मिलावटी घी खाने से पेट दर्द, गैस, अपच, और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल ऐसे के घी में हानिकारक रसायन और अशुद्धियां हो सकती हैं जो पाचन तंत्र को खराब कर सकती है।

त्वचा संबंधी समस्याएं

मिलावटी घी के सेवन से आपके स्किन पर खुजली, रैशेज आदि की भी समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं यह आपकी स्किन पर काफी बुरा असर डाल सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *