गर्मी में हर समय आलस आता रहता है फिर चाहे कोई भी काम में ध्यान लगा लो। वहीँ आपको लैपटॉप के सामने स्क्रीन देखते हुए कब आपकी पलकें झपकने लगें, इसका पता ही नहीं चलता है। असल में इस मौसम में थकान और सुस्ती आना आम है। बढ़ते तापमान में हमारे शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। इसी वजह से दिन भर नींद आती रहती है। ऐसे में इसके प्रति कुछ काम करने की जरूरत है ताकि दिन में हर समय नींद वाला मूड न हो। तो उन उपायों के बारे में जानते हैं  जो आपकी दिन वाली नींद को कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन सबसे पहले जनत हैं कि आखिर दिन में नींद आती ही क्यों है।

गर्मियों में दिन में नींद आने का क्या कारण है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मी के मौसम में दिन बड़े होते हैं। सूरज की रोशनी भी काफी देर तक रहती है। वहीँ इस चिलचिलाती गर्मी के कारण शरीर में मौजूद मेलाटोनिन इफ़ेक्ट होता है। जिस वजह से हमें इस मौसम में बहुत नींद आती है। इसके आलावा जब हम इन दिनों में धूप में बाहर निकलते हैं तब हमारे शरीर के अंदर के तापमान को बनाए रखने के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि हम सर्दियों की तुलना में गर्मियों में दिन में ज्यादा सुस्ती महसूस करते हैं।

दिन में नींद को कंट्रोल करने के उपाय

रोजाना समय पर सोना

नींद न आने की समस्या से अगर आप जूझ रही हैं, तो रात में समय से अपनी नींद पूरी करें। सही वक्त पर सोना, आपको सुबह जल्दी उठने में हेल्प करता है। यही नियम संडे को भी जरुर फॉलो करें। बैलेंस्ड रुटीन आापको दिन वाली नींद को कंट्रोल करने में मदद करेगा।

खुद को अच्छे से हाइड्रेटेड रखें

गर्मी के दिनों में थकान की सबसे बड़ी वजह डिहाइड्रेशन ही होती है। शरीर में एनर्जी कम होने की वजह से सुस्ती आने लगती है। हालांकि यह सब सिर्फ धूप के कारण नहीं है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि शरीर में पानी की कमी हुई होती है। नींद, थकान और दिन भर इनर्जेटिक बने रहने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में पीना बेहद जरुरी है।

भारी खाने का सेवन न करें

बहुत से लोग दिन में हैवी मील लेते हैं, जिस वजह से उन्हें नींद आने लगती है। खाना खाने के बाद हल्की नींद महसूस होना स्वभाविक है, पर ज्यादा भारी खाना, नींद के अहसास को उतना ही ज्यादा बढ़ाता जाता है। इसलिए नींद से बचने के लिए भारी खाने का सेवन न करें। हो सके तो भूख से थोडा कम खाना खाएं।

हेल्दी ड्रिंक लें

बॉडी में ताजगी बनाए रखने के लिए शराब और कैफीन युक्त पेय से दूरी बना लें। शरीर को एनर्जेटिक और तरोताजा बनाए रखने के लिए पानी, नीबू पानी व छाछ जैसे हल्के पेय काफी अच्छे होते है। ये पेय आपके शरीर की सुस्ती और थकान को दूर करने का काम करते हैं। वहीँ ऐसे प्रोडक्ट चुनें, जिसमें इलेक्ट्रेलाइट की मात्रा ज्यादा और शुगर की मात्रा कम हो। सॉफ्ट ड्रिंक से भी दूरी बना लें।

रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए टाइम निकालें

फिट रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें। यदि आप ऐसा अन्हीं करते हैं तो दिन में काफी ज्यादा नींद आती है। एक्सरसाइज करने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह हैं। एक्सराइज के आलावा आप सुबह की सैर और दोड़ भी कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर की जांच जरुर करें

कभी कभी कम ब्लड प्रेशर भी नींद आने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। जब उमस ज्यादा होती है, तो शरीर की घटता ब्लड प्रेशर थकान और सुस्ती का कारण बन जाता है। इसलिए जब भी ज्यादा नींद और थकान महसूस हो तो अपने ब्लड प्रेशर की जांच करें।

संतुलित डाइट लें

तली भुनी चीजों, पैकेज्ड फूड, जंक फूड और आयली खाने से दूरी बना लें। इनकी जगह फाइबर युक्त मौसमी फल और सब्जियों को खाएं। पाचन को हेल्दी बनाए।

चिलचिलाती धूप से बचें

तेज धूप में सूरज की तरह देखना असहज हो जाता है। ऐसे में बाहर निकलने से खुद की ऊर्जा खत्म होती है। धूप के संपर्क में आने पर शरीर में पानी की कमी और सुस्ती व थकान भी बढ़ सकती है। और इस कारण नींद आने लगती है। इसलिए जरुरी हो जाता है कि धूप में बाहर जरुरी हो तभी निकलें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *