DIET, EXERCISE, GYM सब कर लिया, लेकिन वजन कम नहीं हो रहा है, वहीँ हर समय थकान, जॉइंट pain की समस्या शुरू हो चुकी है। शायद ये आपके साथ भी हो रहा हो। तो ऐसे में ये परेशानी का विषय है। जी हाँ अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो हो सकता है कि आपको THYROID की problem शुरू हो गयी हो। लेकिन हम में से बहुत से लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। दरअसल हमारे शरीर में कई ग्लैंड्स होती हैं, जो हार्मोन्स का discharge करती हैं। ये हार्मोन्स शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए जरूरी होते हैं। थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन का निर्माण होता है। जब यह हार्मोन कम या ज्यादा बनने लगते हैं तो हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड की समस्या होती है। आज वर्ल्ड थायराइड डे मनाया जा रहा है। थायराइड के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इसे मनाया जाता है। वहीँ थायराइड को मैनेज करने के लिए कुछ घरेलु उपाय भी अपनाये जा सकते हैं।

थायराइड लेवल मैनेज करने के लिए धनिये की पत्तियों का पानी है कारगर

आपको बता दें धनिये की पत्तियों का पानी थायराइड लेवल को मैनेज करने के लिए काफी फायदेमंद है। एक्सपर्ट के मुताबिक इसका सेवन दोनों तरह के थायराइड में किया जा सकता है। वहीँ इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और बॉडी डिटॉक्स होती है। धनिये की पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा होने के कारण इस का पानी वजन कम करने में भी सहायक है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो थायराइड लेवल को मैनेज करने का काम करते हैं।  

किस तरह से बनये इसका पानी

2 कप पानी में मुट्ठी भर धनिये की पत्तियों को आधा रह जाने तक उबालना है, इसमें थोड़ा सा अदरक मिला लें, अब इसे छानकर इसका सेवन करें। इसे खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

थायराइड के लिए तुलसी की पत्तियों का पानी है सही

बता दें तुलसी थायरोक्सिन के लेवल को कम करती है। हाइपरथायराइड में इसका सेवन किया जा सकता है। तुलसी में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण थायराइड के लक्षणों को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। जो शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को भी कम करती हैं। तुलसी की ताजी पत्तियों को तोड़कर इनका रस निकालें। इसे सुबह खाली पेट पीने से लाभ मिलता है। चाहे तो इसमें थोड़ा सा ऐलोवेरा जूस भी मिला सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *